देश के प्रगति के लिए शिक्षित महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य- उदित राज

Participation of educated women is essential for the progress of the country - Udit Raj
देश के प्रगति के लिए शिक्षित महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य- उदित राज
संगोष्ठि देश के प्रगति के लिए शिक्षित महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य- उदित राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नेता उदित राज ने कहा है कि जिस घर में महिलाएं शिक्षित होती है, उस घर का परिवार शिक्षित होता है। और समाज का विकास भी शिक्षा से ही होता है। ऐसे शिक्षित महिलाओं की भागीदारी से ही देश की प्रगति होगी। परिसंघ की महिला विंग की ओर से यहां एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ उदित राज ने यह बात कहीं। परिसंघ महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव कुसुम सबलानिया ने कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर महिलाओं की मुक्ति के सबसे बड़े नायक थे। महिला अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, उन्होंने हिन्दू कोड बिल के सवाल पर मंत्री पद से इस्तीफ़ा तक दे दिया था।

Created On :   10 March 2022 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story