फ्लाइट की लेतलतीफी से परेशान यात्रियों ने जमकर किया हंगामा, 3 घंटे बाद भरी उड़ान

Passengers upset over flight delays created a furore
फ्लाइट की लेतलतीफी से परेशान यात्रियों ने जमकर किया हंगामा, 3 घंटे बाद भरी उड़ान
फ्लाइट की लेतलतीफी से परेशान यात्रियों ने जमकर किया हंगामा, 3 घंटे बाद भरी उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  खराब मौसम के चलते विमानों की लेटलतीफी अक्सर यात्रियों को परेशान करती रही है। सोमवार को कई विमान नागपुर देरी से पहुंचे। इस वजह से वापसी में भी देरी हुई। उधर, मुंबई जाने वाले विमान में देरी के कारण यात्रियों ने विमानतल पर जमकर हंगामा किया। बिना कारण बताए यात्रियों को काफी देर बैठाए रखा। करीब 3 घंटे देरी  के बाद विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

जानकारी के अनुसार, नागपुर से मुंबई जाने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2602 नियमित अपने तय समय शाम 5 बजे उड़ान भरता है। सोमवार को 5 बजे यात्रियों को विमान में बैठाया तक नहीं गया। वहीं गो एयर प्रबंधन कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गो एयर के कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। गो एयर के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह उनको भेजेंगे, लेकिन देरी का कारण नहीं बताया। इस पर यात्रियों ने वहां के घटनाक्रम का वीडियो बनाकर गो एयर के कर्मचारियों पर खूब अपना गुस्सा निकाला। इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा। लगातार हंगामे के बाद करीब ढाई घंटे बाद विमान में बैठने के लिए कहा गया और रात 8.16 बजे विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

यह विमान देरी से आए
पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 284 अपने तय समय रात 2.15 बजे से 1 घंटे देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 312 ने अपने तय समय 10.20 बजे से करीब 1 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 403 ने अपने तय समय शाम 5.30 बजे से 1.30 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 अपने तय समय रात 8.15 बजे से 45 मिनट देरी से नागपुर पहुंचा। वहीं दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2519 अपने तय समय रात 8.55 बजे से 1.15 घंटे देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।  

Created On :   12 Nov 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story