- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शहर में महिला चोर गैंग का आतंक,...
शहर में महिला चोर गैंग का आतंक, पुलिस के हत्थे चढ़ी दो सदस्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर| उपराजधानी में पिछले कुछ माह से आतंक मचाने वाली महिला चोरनियों में से दो महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ी । इन चोरनियों को एक महिला पुलिस ने ही दबोच कर पुलिस के सुपुर्द किया। बर्डी थाने के सामने एक महिला ने बैग चोरी करते हुए दो महिलाओं को दबोच लिया। फिल्मी स्टाइल से उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया
कंधे से बैग छीनते महिला ने दबोचा
जानकारी के अनुसार चंद्रपुर निवासी विनीता मुखोडे (42) कामठी से नागपुर आ रही थी तभी उसकी बैग छीनने के चक्कर में दोनों युवतियां पकड़ी गई। विनीता मुखोडे चंद्रपुर जिले के सास्ती की निवासी है। विनीता का पति बीमार है और कामठी के निजी अस्पताल में भर्ती है। जिस कारण विनीता पुत्र दुष्यंत के साथ पति से िमलने आई हुई थी। विनीता कामठी से नागपुर आई थी। बर्डी थाने के ठीक सामने विपरीत दिशा में आटो से उतरते वक्त उसी आटो में सवार सीमा अर्जुन गायकवाड़ (27) और सानिया अनिश गायकवाड़ (30) दोनों जोगी नगर निवासी ने विनीता के कंधे से जैसे ही बैग चोरी कर भागने का प्रयास िकया, वैसे ही विनीता ने उन्हें दबोच लिया।
लोगों ने घेरकर की धुनाई
दोनों की पिटाई भी कर दी। शोर-शराबा होने से लोगों ने भी महिला चोरों को घेर लिया। इससे उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। इस बीच घटित प्रकरण को देख पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। सीमा और सानिया को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि, इन दोनों महिलाओं को पूर्व में भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ा iगया है। शहर में आए दिन आटो में महिला यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं होती हैं। घटित प्रकरण से संदेह है कि, इसमें कहीं सीमा और सानिया की ही हाथ तो नहीं है। इस बीच प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। महिलाओं से और भी चोरी के मामले जुड़े होने की आशंका पुलिस को है।
Created On :   23 Nov 2017 10:48 AM IST