भूकंप के झटके हुए महसूस,  लोगों में डर का माहौल

People Scared : Earthquake was felt in the city and surrounding areas
भूकंप के झटके हुए महसूस,  लोगों में डर का माहौल
कांपी धरती  भूकंप के झटके हुए महसूस,  लोगों में डर का माहौल

डिजिटल डेस्क, भुसावल। आज सुबह उस वक्त लोगों में डर का महौल दिखा, जब 10 बजकर 22 मिनट पर शहर और आसपास इलाकों में भूकंप महसूस हुआ, जिससे नागरिकों में हड़कंप मच गया। कंडारी रायपुर क्षेत्र में भी दस से बीस सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हतनूर में अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो सिस्टम बंद होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन जब भुसावल तहसीलदार दीपक धीवेरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे लेकर सूचना मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। नासिक में मैरी संस्था से संपर्क साथा गया है, जहां से अगली जानकारी का इंतजार है।

Created On :   27 Jan 2023 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story