परासिया में बूंद - बूंद पानी को तरस रहे लोग, हाईवे पर चक्काजाम किया तब मिला पानी

peoples got water supply after the strike in Parasia near chandameta
परासिया में बूंद - बूंद पानी को तरस रहे लोग, हाईवे पर चक्काजाम किया तब मिला पानी
परासिया में बूंद - बूंद पानी को तरस रहे लोग, हाईवे पर चक्काजाम किया तब मिला पानी

डिजिटल डेस्क परासिया। चांदामेटा की सीमा पर स्थित परासिया के पांच वार्ड क्र- 17, 18, 19, 20 और 21 में पंद्रह दिन से पानी सप्लाई नहीं हुई, जिससे परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने शुक्रवार को सारनी स्टेट हाइवे पर चक्का जाम कर यातायात रोक दिया। लगभग तीन घंटे तक हुए चक्काजाम दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित हुआ। जिसके बाद वार्ड क्षेत्रों में पानी सप्लाई हुई, जिसमें लगभग 15 मिनट मटमेला पानी ही आता रहा। जिसके व्यर्थ बह जाने के बाद लोगों को अपनी जरूरतों का पानी मिला। 

यह है स्थिति 
परासिया के पांच वार्ड क्षेत्रों में पानी की सबसे अधिक समस्या है। समीपस्त पंचायत खिरसाडोह के जल स्त्रोत से टेंकर के माध्यम से पानी लाकर डम्पिंग टेंक में डम्प करने के बाद उसकी सप्लाई होती है। विगत पंद्रह दिनों से यह व्यवस्था ठप्प है। जिससे लोगों को चांदामेटा और परासिया नगर के अन्य जल स्त्रोतों पर पानी भरने पहुंचना मजबूरी बन गया है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने टेंकर से भी पानी सप्लाई करने की प्रशासन से गुहार लगाया। 

खाली बर्तन लेकर सड़क पर डट गए रहवासी 
पंद्रह दिनों से पानी सप्लाई का इंतजार कर रहे लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार सुबह टूट गया। खाली बर्तन लेकर रहवासी घर से निकलकर सड़क पर डट गए। लोगों ने वाहनों की आवाजाही को ठप्प कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। चक्काजाम आंदोलन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नपाध्यक्ष का जलाया पुतला नियमित पानी आपूर्ति की मांग करते हुए आंदोलनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं आनन-फानन में अध्यक्ष का पुलता लाकर उसका दहन भी किया गया। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पानी की समस्या यथावत है। उनके वार्डों में स्थानीय जल स्त्रोत नहीं है, वार्ड क्रमांक- 17 के कुंए से दूषित पानी दिया जा रहा है जो निस्तार के उपयोग का भी नहीं है। 

प्रशासन के हस्ताक्षेप से बनी व्यवस्था 
प्रभारी राजस्व अधिकारी रोशन लाल राय, डीएसपी सुरेश दामले और नायब तहसीलदार वीर सिंह धुर्वे ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से चर्चा किया। उस दौरासन पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं बनने पर राजस्व अधिकारी राय ने परासिया सीएमओ डीपी खांडेलकर को फटकार लगाते हुए तत्काल सप्लाई शुरू करवाने आदेशित किया। वहीं सीएमओ ने हर पांचवे दिन पानी आपूर्ति का आश्वासन दिया। जिसको बाद आंदोलन स्थगित हुआ। 

Created On :   4 May 2018 2:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story