- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 200 करोड़ की ठगी करने वाले फीनिक्स...
200 करोड़ की ठगी करने वाले फीनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर संचालक गिरफ्तार,भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,नागपुर। 200 करोड़ की ठगी करने वाले फीनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर भोपाल लाई है।आरोपियों में विजय कुमार मानिकराम गौतम नागपुर और सुधीर श्रवण बुधे निवासी श्रीराम नगर तुमसर शामिल हैं। इन पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
गौरतलब है कि संचालकों ने सैकड़ों नागरिकों को घर का सपना दिखाकर उनसे करीब 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। भोपाल क्राइम ब्रांच के एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फीनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर इस्टेट इंटरनेशनल एवं टीडीएस इंफ्रा कंपनी के संचालकों ने इंदौर व आस-पास के 800 से अधिक लोगों से प्लॉट के नाम पर ठगी की है। इन आरोपियों ने लोगों को इंदौर के विजय नगर, देवालपुर, बेटमा में टाउनशिप में प्लॉट बेचे थे। उनसे पैसे लेने के बाद न तो टाउनशिप का विकास किया और न ही प्लॉट पर कब्जा दिया। आरोपियों के खिलाफ प्लॉटधारकों की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
नागपुर से कारोबार शुरू
आरोपियों नागपुर में भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने अन्य संचालकों के साथ मिलकर नागपुर में भी नागरिकों को प्लॉट बेचा है।आरोपी विजय ने भोपाल की क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने नागपुर में 2008 में अपने दोस्त जीतेश नशीने व अहमद अब्दुल जीवानी के साथ मिलकर फीनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर इस्टेट इंटरनेशनल कंपनी खोलकर कारोबार शुरू किया था। शुरू में कंपनी ने 10 से 20 मल्टी स्टोरी फ्लैट नागपुर में ही बेची। 2008 में इंदौर के तरणजीत सिंह व हरमन सिंह हौरा से एग्रीमेंट कर प्रापर्टी का कारोबार शुरू किया। पहले सागर कुटी (देपालपुर) में विद्या विहार कॉलोनी के नाम पर करीब 450 प्लॉटों को बेचा। बेटमा में साईंबाग कॉलोनी के नाम पर 250 प्लॉट बेचे। इन प्लाटों की रकम मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए।
520 प्लॉटों की ठगी
नागपुर में भी आरोपियों ने 520 प्लॉटों की धोखाधड़ी की है। इनके खिलाफ नागपुर के धंतोली थाने में मामला दर्ज है। लखनऊ और नासिक में भी फीनिक्स सिटी के नाम पर आरोपियों व अन्य संचालकों ने लोगों को अपना शिकार बनाया। इन दोनों शहरों में आरोपियों ने लखनऊ में 6 बीघा जमीन पर फीनिक्स सिटी के नाम पर 120 प्लॉट बेचे। नासिक में फीनिक्स सिटी जामगांव के नाम पर टाउनशिप के नाम से 220 प्लॉट बेचा। भोपाल में भी होशंगाबाद रोड पर फीनिक्स सिटी ए-वन के नाम पर 425 प्लॉट बेचकर धोखाधड़ी की है।
Created On :   9 Aug 2017 9:59 AM IST