मेडिकल रिपोर्ट लाने के बहाने अधिकारी ने महिला पुलिस से की छेड़छाड़, जमानत के बाद छूटा

PI arrested on the complaint of a lady police regarding tampering
मेडिकल रिपोर्ट लाने के बहाने अधिकारी ने महिला पुलिस से की छेड़छाड़, जमानत के बाद छूटा
मेडिकल रिपोर्ट लाने के बहाने अधिकारी ने महिला पुलिस से की छेड़छाड़, जमानत के बाद छूटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भंडारा में छेड़छाड़ को लेकर एक महिला पुलिस की शिकायत पर पीआई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरक्षित पुलिस फोर्स के निरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। पीड़िता पुलिस मुख्यालय की आरक्षित पुलिस फोर्स में कार्यरत है। जिसके साथ मेडिकल रिपोर्ट लाने के नाम पर छेड़छाड़ की गई। मेडिकल रिपोर्ट लेकर आरोपी ने उसे घर बुलाया था। दरअसल महिला पुलिस का एक्सीडेंट हो गया था। छुट्‌टी के लिए मेडिकल रिपोर्ट लाने के लिए कहा था। 

क्या है मामला 
शिकायत के मुताबिक मामला 4 दिसम्बर 17 का है। जब दोपहर साढ़े 12 बजे महिला पुलिस मेडिकल रिपोर्ट लेकर उसके पास पहुंची थी। इस दौरान पीआई ने महिला का हाथ पकड़ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जैसे तैसे महिला पाआई के चंगुल से भाग निकली। इस वारदात के बाद 26 दिसम्बर को पीआई वर्मा ने उस महिला से फिर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पीआई अपनी बाइक से महिला का पीछा करते हुए अश्लील गाने गए। 

जमानत होने पर छोड़ा 
पीआई वर्मा वरीष्ठ अधिकारी है। जिसके डर से महिमा कर्मी ने उसकी शिकायत नहीं की थी। लेकिन 28 अप्रैल की दोपहर अपने पति के साथ मिलकर उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भंडारा पुलिस ने पुलिस निरीक्षक वर्मा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच उप विभागीय पुलिस अधिकारी संजय जोगदंड कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पीआई पर नजर रख रही थी। इसके बाद जब उसे दोषी पाया गया, तब जाकर मामला दर्द किया गया। मामला दर्ज होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में जमानत होने पर उसे छोड़ दिया गया। 
 

Created On :   29 April 2018 5:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story