कोहरे के कारण रायपुर डायवर्ट हुआ विमान, नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ये ट्रेने हुईं रद्द

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कोहरे के कारण रायपुर डायवर्ट हुआ विमान, नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ये ट्रेने हुईं रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोहरे के कारण लगातार विमानों पर असर पड़ रहा है। सोमवार को कोहरे के कारण मुंबई से नापगुर आने वाले विमान को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया। कोहरा छटने के बाद वह नागपुर पहुंचा। वहीं पिछले दिनों रद्द हुआ बंगलुरु का विमान रविवार के बाद सोमवार को भी रद्द रहा। इसके अतिरिक्त कुछ विमानों में देरी दर्ज की गई। मुंबई से सुबह 10 बजे आनेवाला इंडिगो का विमान क्रमांक 482 कोहरे के कारण नागपुर विमानतल पर नहीं उतारा जा सका। कई चक्कर लगाने के बाद विमान को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया। रायपुर से उड़ान भरकर विमान दोपहर 1.54 पर नागपुर पहुंचा और दोपहर 2.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 365 रद्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त हैदराबाद से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-7136 अपने तय समय सुबह 7.20 बजे से 45 मिनट देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 202 अपने तय रात 7.20 बजे से 3 घंटे देरी से पहुंचा। इस वजह से विमान ने दिल्ली के लिए संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रात 10.30 बजे उड़ान भरी।

कोल्हापुर-धनबाद-कोल्हापुर एक्स. 17 व 24 को रहेगी रद्द
पूर्व-मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में सोननगर मे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने के कारण नागपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

यह गाड़ियां प्रभावित रहेंगी 
ट्रेन नंबर 11045 कोल्हापुर-धनबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी कोल्हापुर से छूटने वाली गाड़ी रद्द की गई है। साथ ही ट्रेन नंबर 11046 धनबाद-कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 व 28 जनवरी को धनबाद से छूटने वाली गाड़ी रद्द की गई है।

Created On :   15 Jan 2019 10:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story