- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर में बनेंगे प्लेन, युवाओं को...
नागपुर में बनेंगे प्लेन, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ के 50 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले, यही उनकी इच्छा है। मिहान को बढ़ाने की जरूरत है। हवाई जहाज बनाने की बड़ी कंपनिया यहां आ रही हैं। 15 से 20 सीटर प्लेन बनाने वाली फॉल्कन कंपनी मिहान में हवाई जहाज बनाएंगी। जिससे बेरोजगारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को यहां बड़े पैमाने पर काम मिलेगा। यहां सी-प्लेन चलाए जाएंगे। अंबाझरी, फुटाला, शुक्रवारी तालाब में सी-पोर्ट बनेंगे। सी-प्लेन में नागपुर से शेगांव एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
कम दाम में प्लेन का सफर
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने कहा कि ओला की तरह कम दाम में प्लेन का सफर कर पाएंगे। रामटेक, खिंडसी, शेगांव, शिर्डी आदि जगह यह प्लेन जाएगा। टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। नितिन गडकरी डिगडोह स्थित प्रियदर्शनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के विदाई समारोह के उपलक्ष्य आयोजित वैमानिक कार्यक्रम में शनिवार को अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर बतौर प्रमुख अतिथि एयर वाईस मार्शल सुनील पडेगांवकर, उद्योगपति रतन सिंह चौधरी, लोकमान्य जनकल्याण शिक्षण संस्था नागपुर के संस्थापक अध्यक्ष सतीश चतुर्वेदी उपस्थित थे।
संस्था की अध्यक्ष आभा चतुर्वेदी, सचिव अभिजीत चतुर्वेदी, प्रियदर्शनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य डॉ. एम.पी. सिंह, उप-प्राचार्य एस.ए. ढाले, प्राचार्य वी.एम. नानोटी, गिरीश महेता सहित सभी प्रोफेसर, विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वैमानिका महोत्सव में प्राविण्य प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संचालन प्रियंका वरनेकर और प्रियंका डोंगरे ने किया। आभार एम.पी. सिंह ने माना।
इथेनॉल पर चल सकता है हवाई जहाज
गडकरी ने आगे कहा कि डीजल और पेट्रोल की वजह से प्रदूषण होता है। वनस्पति के वेस्ट मटेरियल से बनने वाले इथेनॉल से प्रदूषण नहीं होता। नागपुर की ग्रीन बसेस इथेनॉल पर चल रही हैं। बजाज और टीवीएस कंपनी ने इथेनॉल पर चलने वाली बाइक बनाई है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रिसर्च कर इथेनॉल पर चलने वाला इंजन बनाएं। इथेनॉल पर हवाई जहाज भी चल सकता है। खेत के किनारे बांबू लगाओ, बांबू तोड़ने के लिए वन विभाग से टीपी की जरूरत नहीं है। बांबू से इथेनॉल बनाया जाएगा। पेट्रोल, डीजल से सस्ता 47 प्रति लीटर इथेनॉल है।
इंजीनियरिंग के विद्यार्थी एयरसेवा में आएं
विद्यार्थी देश का उज्वल भविष्य हैं। एयरसेवा को इंजीनियरिंग में विशेषज्ञ विद्यार्थियों की जरूरत है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को एयरसेवा ज्वाइन करने की बात सुनील पडेगांवकर ने कही।
Created On :   18 Feb 2018 6:44 PM IST