प्लास्टिक बंद: आदेश का असर, कॉटन मार्केट में 65 किलो प्लास्टिक जब्त

Plastic ban : NMC in action, captured 65 kg plastic from market
प्लास्टिक बंद: आदेश का असर, कॉटन मार्केट में 65 किलो प्लास्टिक जब्त
प्लास्टिक बंद: आदेश का असर, कॉटन मार्केट में 65 किलो प्लास्टिक जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार द्वारा प्लास्टिक पर बैन लगाने के बाद 23 जून से शहर में खासा असर दिखा। प्लास्टिक पर बंदी लगते ही  NMC एक्शन में दिखी। शहर में प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। शनिवार को कॉटन मार्केट में ही करीब 65 किलो का प्लास्टिक जब्त किया गया। इसमें प्लास्टिक थैलियां, गिलास व अन्य प्लास्टिक के बर्तन आदि शामिल हैं। 5 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसके बाद सभी पर 5-5 हजार रुपए का दंड लगाया गया।

जुर्माना भरने से मना किया तो एफआईआर
एक दुकानदार ने जुर्माना भरने से इनकार किया तो उसके खिलाफ गणेशपेठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की गई। जैसे ही एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली, दुकानदार ने मनपा के धंतोली जोन कार्यालय में पहुंचकर 5 हजार रुपए जुर्माना भरने के लिए सहमति जताई। जिसके बाद मनपा पऱ्शासन ने भी अपने हाथ पीछे खिंच लिए। विशेष यह कि धंतोली जोन का दस्ता जैसे कॉटन मार्केट में कार्रवाई करने के लिए पहुंचा, दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।



ऐसे में ज्यादातर दुकानें बंद दिखने से मनपा के स्वास्थ्य अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जो दुकानें शुरू दिखी, उनकी तलाशी कर प्लास्टिक जब्त किया गया। जिनसे प्लास्टिक जब्त किया गया, उसमें भोलानाथ बेकरी मार्ट, आनंद किराना स्टोर्स, रिद्धि सिद्धि जनरल स्टोर, आकाश फूड्स और फुटाणा किराना नमकीन दुकान से प्लास्टिक जब्ती की कार्रवाई की गई। उकत कार्रवाई धंतोली जोन के विभागीय अधिकारी राजेश गायकवाड, खाद्यान्न निरीक्षक राजेश गायधने, सुरेश धामणकर, अरुण तुर्केल, खिलावन लांजेवार ने की। इसी तरह की कार्रवाई शहर भर में जारी रही। आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आ पाए।

इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित
डबल हैंडल वाली प्लास्टिक की थैली, चाय के कप, शरबत के ग्लास, थर्माकोल के ग्लास, सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थर्माकोल, होटलों में पार्सल के लिए उपयोग में लाए जाने वाले डिब्बे, चम्मच व थैली। इनके अलावा नमकीन और मिठाई पैक करने के लिए भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। 


 

Created On :   23 Jun 2018 9:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story