प्लास्टिक बंदी : दो दिन में 19 लोगों से वसूला 1 लाख जुर्माना

Plastic ban one lakh fine recovered from 19 people in two days
प्लास्टिक बंदी : दो दिन में 19 लोगों से वसूला 1 लाख जुर्माना
प्लास्टिक बंदी : दो दिन में 19 लोगों से वसूला 1 लाख जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा के न्यूसेंस डिटेक्शन स्कॉड ने प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दो दिन में 1 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है। प्रतिबंद के बावजूद प्लास्टिक उपयोग करने वाले 19 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर वसूली की गई है। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती से केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ा है। ऐसे में मनपा ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।

हालांकि मनपा को प्लास्टिक बंदी को लेकर जनजागरण करने का कार्यक्रम दिया गया था। लेकिन जनजागरण एक किनारे कर मनपा ने प्लास्टिक के खिलाप कार्रवाई शुरू की है। शनिवार और रविवार को शहर में 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर एक लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर थूंकने वाले शख्स के खिलाफ लकड़गंज जोन में कार्रवाई कर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका वालों से भी 200 रुपए वसूला गया है। न्यूसेंस डिटेक्शन स्कॉड ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर दो दिन में 2 लाख 1 हजार 700 रुपए की वसूली की गई है। त्योहार के मौसम में प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई तेज करने से बाजार में भी हड़कंप मचा है।

Created On :   8 Oct 2019 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story