खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जरूरी -आनंद

Players needs Good quality training - Olympian Anand Manjis
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जरूरी -आनंद
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना जरूरी -आनंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चकदे खेलो नागपुर खेलो की एथलेटिक्स स्पर्धा के उद्घाटन के सिलसिले में नागपुर आए ओलंपियन आनंद मेन्जिस ने कहा कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल जरूरत है, उन्हें तलाश कर दर्जेदार प्रशिक्षण और विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया करवाने की। आनंद ने इसके अलावा सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किए जाने की भी बात कही। स्पर्धा के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर प्रेस से बातचीत करते हुए आनंद ने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन स्तरीय प्रशिक्षण के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं आ पा रहे हैं।

ओलिंपिक की तैयारी कार्यक्रम के तहत ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था सरकार या फेडरेशन ने करना चाहिए। श्री मेन्जिस के अनुसार विश्व स्तर की प्रतियोगिताओं में जाने से पहले ही हमारे खिलाड़ियों को काफी कुछ परेशानियों का सामना करता पड़ता है, इसका बुरा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। लेकिन अगर स्थानीय स्तर पर ही युवा एथलीटों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएं, तब उनका करियर तेज गति से आगे बढ़ेगा। 

प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो बदलाव
हमारे यहां एक बार जिस प्रशिक्षक की नियुक्ति कर दी जाती है, वो आखिरी समय तक कायम रहता है। यह कुल मिलकर सही नहीं है। प्रदर्शन के आधार पर समय समय पर प्रशिक्षक भी बदले जाने की जरूरत है। प्रशिक्षण खुद तकनीकी रूप से सक्षम हो और युवाओं का सही मार्गदर्शन करें। 

रोहित, दिव्या ने जीता स्वर्ण पदक  
स्पर्धा के बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ प्रो हेल्थ फाउंडेशन के रोहित झा 4:37:81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़ का प्रथम स्थान दिव्या नखाते ने जीत लिया। बालकों में नेहरू विद्यालय के विशाल बिसेन ने 4:45:33 मिनट का समय निकालकर रजत, वीवायकेएम के चैतन्य बसावे ने 4:49:62 मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में दर्शना दायरे ने 5:44:92 मिनट ने रजत और प्रियंका मुले ने 6:15:54 ने कांस्य पदक जीता।  

Created On :   15 May 2018 2:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story