28 फरवरी 2022 तक बढ़ाई गई पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम

PM Cares for Children scheme extended till February 28, 2022
28 फरवरी 2022 तक बढ़ाई गई पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम
विभागों को पत्र लिखा 28 फरवरी 2022 तक बढ़ाई गई पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पीएम केयर्स फॉर चिन्ड्रन स्कीम को 28 फरवरी 2022 तक बढ़ा दिया है। पहले यह योजना 31 दिसंबर 2021 तक वैध थी। इस संबंध में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों को एक पत्र लिखा गया है। अब सभी पात्र बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिन्ड्रन स्कीम का लाभ उठाने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक नामांकित किया जा सकता है। इस योेजना में उन सभी बच्चों को शामिल किया गया है, जिन्होने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को एक महामारी के रूप में घोषित और चित्रित करने की तारीख 11 मार्च 2020 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक अपने माता पिता दोनों को या इनमें से किसी एक को खो दिया है। इस योजना के तहत लाभ का हकदार होने के लिए बच्चे की आयु माता-पिता की मृत्यु की तिथि पर 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। यह योजना ऑनलाइन पोर्टल https://pmcaresforchildren.in के माध्यम से उपलब्ध है।
 

Created On :   22 Feb 2022 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story