कारखाने में बनाते नकली शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Police arrest two accused who made fake liquor in factory
कारखाने में बनाते नकली शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
कारखाने में बनाते नकली शराब, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  कोराडी पुलिस ने सोमवार को नकली शराब कारखाने में छापा मारकर शराब बनाने की सामग्री जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। धरपकड़ में उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। आरोपी अमित सिरुमल कारडा (33), छत्तीसगढ़, वर्तमान में कोराडी स्थित शंभू नगर निवासी और सन्नी देवीदास दसूजा (25), श्री नगर, गोदिंया, वर्तमान में चौधरी चौक जरीपटका निवासी को गिरफ्तार किया गया है। उनका एक साथी निंबू  उर्फ जसपाल हेमचंदानी, गोरेगांव, गोदिंया निवासी भागने में सफल हो गया।

लंबे समय से चला रहे थे गोरखधंधा
सूत्रों के अनुसार कोराडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, तीन लोग कोराडी स्थित शंभू नगर से नकली शराब कारखाना संचालित करते हैं। इसके लिए उन्होंने किराए का कमरा भी ले रखा था। दरअसल आरोपी मध्यप्रदेश से ऑफिसर च्वॉइस, आईबी, मैकडॉवल नंबर-1, विक्की आदि कंपनियों की शराब खरीद कर लाते थे और उसके बाद शंभू नगर में आधी शराब और आधा पानी तथा कुछ अन्य रसायन मिलाने के बाद उसकी ऊंचे दाम में  बिक्री करते थे।  लंबे समय से यह नकली शराब बेचने का सिलसिला चल रहा था, संबंधित थाने के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। हालांकि थाने के कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी, मगर वे कार्रवाई करने से कतराते थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से नकली शराब और सामग्री सहित कुल 1 लाख 7 हजार रुपए का माल जब्त  किया गया है। इनके साथ और भी साथी जुड़े होने का संदेह है।

शराब के सेवन से जान भी जाने का था खतरा
 
उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा बगैर किसी प्रक्रिया के शराब में रासायनिक द्रव्य मिलाकर यह जहरीली शराब बेची जा रही थी। इससे इसे पीने वालों की जान जाने का भी खतरा था। बावजूद धड़ल्ले से नकली शराब की बिक्री की जाती रही। कहा जा रहा है कि करीब तीन महीने से ही यह नकली शराब का कारखाना संचालित था, जबकि सूत्रों का दावा है कि लंबे समय से कारखाना चल रहा था।

Created On :   28 Feb 2018 1:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story