मुंबई की नाइजीरियन गैंग नागपुर में सप्लाई करती है ड्रग्स, आरोपी आबू पुलिस कस्टडी में

Police arrested a drug mafia Vidarbha name Firoz Khan aka Aabu
मुंबई की नाइजीरियन गैंग नागपुर में सप्लाई करती है ड्रग्स, आरोपी आबू पुलिस कस्टडी में
मुंबई की नाइजीरियन गैंग नागपुर में सप्लाई करती है ड्रग्स, आरोपी आबू पुलिस कस्टडी में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ के ड्रग्स माफिया आबू उर्फ फिरोज खान का माल मुंबई की नाइजीरियन गैंग से नागपुर आता था। यह नागपुर में छोटे ड्रग्स विक्रेताओं को माल सप्लाई करता था। नागपुर के मोमिनपुरा, ताजबाग, हसनबाग, मानेवाड़ा, म्हालगी नगर, मोतीबाग, अंसार नगर  सहित अन्य कई इलाके में 100 से अधिक ड्रग्स विक्रेता माल बेचते हैं। नागपुर में मुंबई की नाइजीरियन गैंग ही ड्रग्स सप्लाई करती है। इस बात की पुष्टि अपराध शाखा पुलिस के उपायुक्त संभाजी कदम ने की है। उन्होंने कहा कि नागपुर शहर में ड्रग्स बेचने वाले जावेद खान का माल सप्लाई करता था। यह बात पूछताछ में सामने आ चुकी है। इस मामले में उसे अदालत के समक्ष पेश कर चार दिनों की पुलिस रिमांड मिली है। इसमें तीन दिन शेष रह गए हैं।  

गैंग को जानता नहीं, लेकिन बेचता रहा माल
आबू ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई के नाइजीरियन गैंग को नहीं जानता है, लेकिन नागपुर में नाइजीरियन गैंग ही माल भेजती है। वह उनसे सीधे तौर पर माल खरीदने नहीं जाता है। मुंबई में रहने वाले आबू के कुछ लोग उसे माल खरीदकर यहां तक पहुंचाकर देते हैं। सूत्रों के अनुसार नागपुर में छोटे ड्रग्स विक्रेता स्लीपर सेल की तरह कार्य करते हैं। ड्रग्स माफिया आबू खान को पिछले दिनों 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पुलिस ने धरदबोचा था। आबू खान का नाम जावेद खान के साथ जुड़ने पर अब पुलिस इस दिशा में उससे पूछताछ करने में लगी है। दो बार पुलिस रिमांड मिलने के बाद भी अपराध शाखा पुलिस आरोपी आबू से मुंबई और गोवा के ड्रग्स माफियाओं  बारे कुछ खास नहीं उगलवा सकी है। संभाजी कदम ने बताय कि आबू का कनेक्शन ड्रग्स विक्रेता जावेद खान से जुड़े की बात सामने आने पर उसे फिर से रिमांड पर लिया गया है।

मुर्गा बाजार में था आबू का दबदबा
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आबू का उमरेड रोड पर मुर्गा बाजार में काफी दबदबा था, जहां पर काती के मुर्गे लड़ाकर उन पर दांव लगाया जाता था। इस मुर्गा बाजार में आबू काे जाने का शौक था। आबू के पास कुछ पुलिस वालों के पर्सनल मोबाइल नंबर हैं। आबू के काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है। वह ड्रग्स के अलावा गांजा का कारोबार करता था। इससे कई महिलाएं भी गांजा खरीदती थीं। इप्पा नामक गैंग के साथ कई बार आबू के अंदरुनी तौर पर विवाद होने की चर्चाएं होते रही हैं। एमडी नामक ड्रग्स बरामद किया गया। यह ड्रग्स मुंबई और गोवा में बड़े पैमाने पर बिकती है। 

सिने कलाकार भी करते हैं इस ड्रग्स का उपयोग
सूत्र बताते हैं कि एमडी ड्रग्स बाजार में 3 से 4 हजार रुपए में एक ग्राम मिल जाती है। इस ड्रग्स का वह सिने कलाकार उपायोग करते हैं, जो तनाव में जीते हैं। वह तनाव मुक्त रहने के लिए इस ड्रग्स का उपयोग करते हैं। फिल्मी दुनिया में कई लोग ड्रग्स के आदी पाए गए हैं। एमडी ड्रग्स का उपयोग छोटे सिने कलाकार करते हैं, जिनकी आमदनी काफी कम होती है। यह ड्रग्स कसीनो व बारों में ज्यादा चलता है। यह सिर्फ भरोसेमंद ग्राहकों को ही दिया जाता है। 
 

Created On :   22 Jan 2019 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story