दोस्तों के हवाले कर देता था अपनी पत्नी, सामने करवाता था रेप

Police arrested accused husband with his rapist friend, filed fir
दोस्तों के हवाले कर देता था अपनी पत्नी, सामने करवाता था रेप
दोस्तों के हवाले कर देता था अपनी पत्नी, सामने करवाता था रेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाले पति के खिलाफ महिला ने पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और बलात्कार के आरोपी उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मुताबिक पति ने खुद उसे 3 बार अपने साथ ले जाकर दोस्त के हवाले कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नेे दोनों आरोपियों की तलाश की। इसके बाद दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

दोस्तों के हवाले करता था पत्नी की आबरू

रिश्तों को तारतार करने वाला यह मामले ठाणे जिले के टिटवाला इलाका का है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के साथ उसकी 2007 में शादी हुई थी। इसके बाद दंपति के तीन बच्चे हुए और स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद 2011 में महिला का जबरन ऑपरेशन करा दिया गया, लेकिन एक दिन पति इलाज के बहाने उसे अपने साथ ले गया। बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर उसने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया और पत्नी से कहा कि अगर मुझसे प्यार करती हो, तो मेरे दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना लो। इसके बाद पति के दोस्त ने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के मुताबिक साल 2015 में भी एक शादी समारोह से लौटते वक्त पति के कहने पर उसके दोस्त ने गाड़ी में ही उसके साथ रेप किया था।

प्यार के नाम पर करता था ब्लैकमेलिंग

पति द्वारा महिला का शोषण यहींं नहीं रुका, उसके बाद इस बार गणेशोत्सव के दौरान घुमाने के बहाने पति उसे बाहर ले गया। इस दौरान फिर उसने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी को मजबूर किया। इसके अलावा मायके से पैसे लाने की मांग करते हुए महिला से पति और उसके परिवार वालों ने मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और नितिन मोगरे नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   24 Nov 2017 4:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story