- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बच्चे को स्कूल में छोड़ने जाती थी...
बच्चे को स्कूल में छोड़ने जाती थी महिला, आरोपी करता था पीछा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपने बच्चे को स्कूल में छोड़ने जाने वाली महिला का आरोपी द्वारा पीछा किया जाता था। इससे तंग आकर महिला ने आरोपी के खिलाफ लकड़गंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। महिला साहायक पुलिस निरीक्षक गेडाम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि, 37 वर्षीय फरियादी महिला के घर के सामने एक दुकान में आरोपी रोशन परमार (35) निवासी जुनी कामठी कुछ समय पहले तक काम किया करता था। उस वक्त से उसकी महिला पर बुरी नजर थी। मार्च महीने में आरोपी द्वारा महिला का पीछा कर उससे स्कूल परिसर में बातचीत कर करीबी बढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन महिला ने उसे फटकार लगाते हुए परिवारवालों को यह सारा वाकया बताया था। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने भी आरोपी को फटकार लगाते हुए आपसी समझौता कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद वह दुकान भी बंद हो गई, जहां आरोपी काम करता था। ऐसे में कुछ महीनों से आरोपी द्वारा कोई हरकत नहीं हो रही थी। लेकिन गत 3 दिनों से आरोपी ने फिर से वैसी ही हरकत करना शुरू कर दिया। पहले दिन जब फरियादी महिला ने उसे अपना पीछा करते देखा तो वह उसे मात्र संयोग समझ रही थी। लेकिन अगले दिन फिर से आरोपी द्वारा पीछा करने पर महिला ने जरा भी देर न करते हुए आरोपी की सारी करतूत लकडगंज पुलिस को बताकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बहला फुसलाकर भगा ले गया किशोरी को
एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला जरीपटका थाना अंतर्गत सामने आया है। फरियादी ने बताया कि, 17 वर्षीय किशोरी उनके साथ रहती थी। मौका देख कोई उसे भगाकर ले गया। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जरीपटका थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   4 July 2019 4:36 PM IST