- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ऑनलाइन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा,...
ऑनलाइन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, सॉफ्टवेयर पर चल रहा था खेल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हर क्षेत्र में हम जिस तेजी से हाईटेक हो रहे हैं उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम भी बढ़ा है। आनलाइन जुआ भी इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। लकड़गंज पुलिस ने वर्धमान नगर में ऑनलाइन जुआ अड्डा संचालक अंकुश भगवान पंजवानी के घर पर छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआ खेल रहे रवि हुंदराज नानवानी मूल निवासी दयालनगर, वर्धा, फिलहाल वर्धमाननगर निवासी, अनिकेत शंकर ढाले गणेशनगर, वर्धा, बादल उत्तम बावणे मास्टर कॉलोनी, वर्धा, गजेंद्र पुंडलिक फटिंग, गणेशनगर, कलंबे ले-आऊट, वर्धा, मंगेश अनिल महाकालकर बजाज चौक, वर्धा, सुरेश श्रावण वाकडे, समुद्रपुर कोरा, वर्धा, शुभम भारत गणवीर, दयाल नगर, देवली नाका, वर्धा, सुजीत बाबूलाल फुलमाली, हिवरा साखरा, वर्धा, अक्षय अशोक मेंढे, दयालनगर, सावरकर ले-आऊट, वर्धा, पंकज बजरंग वाघमारे स्टेशन फईल, वर्धा व अनीस मुकुंद डोंगरे को धरदबोचा। इन जुआरियों में अधिकांश वर्धा के रहने वाले हैं।
अंकुश पंजवानी ने अपने ही घर में ऑनलाइन जुआ अड्डा खोल रखा था। अंकुश ग्राहकों को 60 हजार रुपए में 1 हजार क्वॉइन देता था। क्वॉइन के माध्यम से जुआ खेलते थे। आॅनलाइन जुए का सॉफ्टवेयर अंकुश ही चलाया करता था। उसके कर्मचारी आॅनलाइन टेबल पर लॉग इन करते थे। एक टेबल पर उसके दो कर्मचारी और अन्य ग्राहक जुआ खेलने बैठते थे। जुआरियों से करीब 105 मोबाइल, चार्जर सहित जुआ खेलने की अन्य सामग्री सहित करीब 10 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त िकया है।
ऑनलाइन खेल की बारीकियों को समझ रही पुलिस
सूत्रों से पता चला है कि अंकुश अपना ऑनलाइन जुआ कारोबार आखिर कैसे चला रहा था, यह बात समझने के लिए पुलिस खुद लगी हुई है। उसका यह तरीका पुलिस की समझ में ही नहीं आ रहा है। बता दें कि अप्रैल-2017 में वर्धा पुलिस ने अंकुश के भाई पंकज पंजवानी के वर्धा स्थित दयालनगर में छापा मारा था। उस समय वर्धा पुलिस ने 200 से अधिक मोबाइल पंकज के अड्डे से बरामद किये थे। वर्धा में पंकज ने अड्डा बंद कर दिया, तो उसके भाई अंकुश ने अपने घर वर्धमान नगर में शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में लकड़गंज के थानेदार संतोष खांडेकर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
Created On :   12 Jan 2018 3:42 PM IST