सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला गांजा, पेप्सी के पैकेट में छुपा रखा था

Police found hasheesh with a prisoner, security comes in question
सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला गांजा, पेप्सी के पैकेट में छुपा रखा था
सेंट्रल जेल में कैदी के पास मिला गांजा, पेप्सी के पैकेट में छुपा रखा था

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। एक कैदी के पास गांजा मिलने की खबर से जहां जेल अधिकारी बगले झांक रहे हैं, वहीं जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गांजे को कैदी ने पेप्सी के पाउच के अंदर छिपा कर रखा था। इस मामले की शिकायत तक दर्ज नहीं कराई गई है। इससे पहले भी सेंट्रल जेल में कैदियों के पास गांजा मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जेल अधीक्षक रानी भोसले शहर से बाहर हैं, संभवत: इस कारण मामले की शिकायत धंतोली थाने में नहीं की गई। चर्चा है कि जेल के अंदर ही मामला रफा-दफा कर दिया गया।

अधिकारियों को नहीं दी गई सूचना
सूत्रों के अनुसार, नागपुर की सेंट्रल जेल में गत दिनों बैरक नंबर-6 में एक कैदी के पास गांजा की पुड़िया पाई गई। कैदी के पास से पेप्सी के पाउच में रखे गांजे को बिसेन नामक सिपाही ने जब्त किया, लेकिन मामले पर पर्दा डाल दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना तक नहीं दी गई। बैरक के पास सिपाही बिसेन को गश्त के दौरान कैदी के पास गांजा होने की गुप्त सूचना मिली थी। उसने जब कैदी की तलाशी ली, तो उसके पास पेप्सी के पाउच (माउथ फ्रेशनर) में गांजा मिला। सूत्र के अनुसार, सिपाही ने गेट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों को अवश्य सूचना दी होगी, बावजूद मामले की शिकायत बाहर नहीं आ सकी।

जेल में गांजा कैदी के पास कैसे पहुंच गया, यह सवाल फिर उठ गया है। इससे पहले नागपुर सेंट्रल जेल से 5 कैदियों के फरार होने और जेल में सैकड़ों मोबाइल मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार जेल में कैदियों के पास अन्य वो चीजें जो जेल में ले जाना प्रतिबंधित है वह भी मिल चुके हैं। 

गांजे की कोई पुड़िया नहीं मिली
सेंट्रल जेल में कैदी के पास कोई गांजे की पुड़िया नहीं मिली है। जिसने भी यह खबर दी है, उसने गलत जानकारी दी है।
रानी भोसले, अधीक्षक, सेंट्रल जेल नागपुर

Created On :   5 Jun 2018 6:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story