- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रेस्टॉरेंट की छत पर चल रहा था...
रेस्टॉरेंट की छत पर चल रहा था हुक्का पार्लर, पुलिस ने मारा छापा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक रेस्टारेंट की छत पर चल रहे हुक्का पार्लर पर छाापा मारकर पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा। उत्तर नागपुर में देर रात हुक्का पार्लर भी शुरू रहने लगे हैं। पांचपावली पुलिस ने फिरंगी रेस्टॉरेंट की छत पर चल रहे हुक्का पार्लर पर 16 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे गश्त के दौरान छापा मारा। छत पर कुछ ग्राहक हुक्का पीते मिले। इस रेस्टॉरेंट के खिलाफ कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चालान कार्रवाई की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्री साईंनाथ अपार्टमेंट की छत पर पवन मोरयानी और सुमित मोरयानी का फिरंगी नामक रेस्टॉरेंट हैं। इसकी छत पर हुक्का पार्लर चलाया जाता है। यह हुक्का पार्लर मोरयानी बंधु बेखौफ चला रहे हैं। पांचपावली के थानेदार नरेंद्र हिवरे ने गश्त के दौरान मोरवानी के रेस्टारेंट की छत पर चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारकर करीब 21 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
उधार की रकम लेने भाइयों को पीटा
उधार की रकम देने के लिए दो भाइयों को बुलाकर आरोपियों ने उन पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर दोनों भाइयों को जख्मी कर दिया। घायलों के नाम समीउल्ला खान और शिबगतउल्ला खान है। पुलिस के अनुसार समीउल्ला खान ने जहीन खान उर्फ मोहसीन को 15 हजार रुपए उधार दिया था। आरोपी मोहसीन यह रकम वापस करने में टालमटोल कर रहा था। समीउल्ला खान ने उस पर जब दबाव बनाया, तब उसने गत 16 दिसंबर को पैसे वापस देने के लिए समीउल्ला खान को मानकापुर चौक के पास कल्पना टाकीज के सामने बुलाया। समीउल्ला और उसका भाई वहां पहुंचे। वहां पर मोहसीन अपने कुछ दोस्तों के साथ पहले ही खड़ा था। समीउल्ला और मोहसीन के बीच उधार की रकम को लेकर कहा सुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी मोहसीन ने अपने दोस्त करीम, गज्जू, समीर, अमर, ब्रम्हदेव व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर समीउल्ला और उसके भाई पर बेसबॉल के डंडे से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। भीड़ जमा होते देख आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। मानकापुर पुलिस ने घायल समीउल्ला की शिकायत पर आरोपी मोहसीन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   18 Dec 2017 10:46 AM IST