अब गड़चिरोली में होगी सेना भर्ती

Police recruitment is going to happen in Gadchiroli very soon
अब गड़चिरोली में होगी सेना भर्ती
अब गड़चिरोली में होगी सेना भर्ती

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। पुलिस भर्ती में नसीब आजमाने वाले  जिले के सुशिक्षित बेरोजगार अब जिले में ही होनेवाली सैनिक भर्ती में किस्मत आजमा सकेंगे। पालकमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम द्वारा की निरंतर मांग के बाद राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने गड़चिरोली में सेना भर्ती प्रक्रिया आयोजित करवाने की मंशा दिखाई है। जिसके चलते आने वाले कुछ ही दिनों में जिले में पहली सेना भर्ती प्रक्रिया का शीघ्र आयोजन किए जाने की जानकारी मिली है। 
 
ज्ञात हो कि, अब तक पुलिस दल में शामिल होने के लिए यहां के युवा स्थानीय स्तर पर आयोजित पुलिस भर्ती में हिस्सा लिया करते थे। कई दफा 1 या 2 अंकों से अधिकांश युवक इस भर्ती प्रक्रिया के बाहर हो जाया करते थे। ऐसे युवकों को प्राथमिकता देकर सेना भर्ती  में नियुक्ति देने की मांग पालकमंत्री अम्ब्रीशराव आत्राम ने की थी। वहीं सेना भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के युवकों को नागपुर अथवा भंडारा में होनेवाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता था। इसमें उन्हें कई तरह की दिक्कतें होती थीं।

उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों के लिए मुसीबत बनी जिला पुलिस की सी-60 टीम में अधिकांश जवान आदिवासी प्रवर्ग के हैं। ज्ञात है कि, आदिवासी युवा पुलिस विभाग द्वारा आयोजित होनेवाली लिखित परीक्षा में पिछड़ जाते हैं। जिसके चलते उन्हें पुलिस भर्ती में निराश होना पड़ता है। इससे जिले में दिनों दिन बढ़ रही बेरोजगारी को कम करने के लिए पालकमंत्री आत्राम ने स्थानीय स्तर पर सेना भर्ती का आयोजन करने की मांग मुख्यमंत्री फडणवीस से की थी। इस मांग पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने अब गड़चिरोली में सेना भर्ती के आयोजन को हरी झंडी दी है। इस निर्णय के चलते फिलहाल जिले के सुशिक्षित बेरोजगारों में हर्ष देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है सेना में भर्ती के इच्छुकों को दूसरे बड़ेे शहरों में जाना पड़ता है जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी होती है। खासतौर पर ग्राामीण क्षेत्र के युवकों को आर्थिक परेशानी से भी जूझना पड़ता है जो अब दूर हो जााएगी।

Created On :   18 Jun 2018 3:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story