- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगे गए...
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठगे गए रुपए वापस कराए

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। ऑनलाइन पेमेंट फेल होने पर एक शख्स ने कस्टमर केयर पर फोन किया। यह कस्टमर केयर ठग का निकला। आरोपी ने उक्त शख्स को अपनी बातों में फंसाकर उसके खाते से 99 हजार 782 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल से की थी। पुलिस ने जांच के बाद साइबर सेल की मदद से पीडि़त के ठगे गए रुपए वापस कराए।
विजय बालपांडे ने एसपी से शिकायत में बताया था कि उसने एक पेट्रोल पंप पर 66 सौ रुपए भुगतान के लिए डिजीटल पेमेंट गेटवे गूगल पे का इस्तेमाल किया था। लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया। उसने भारतीय स्टेंट बैंक में संपर्क किया। यहां उसे गूगल पे कस्टमर केयर पर संपर्क करने कहा गया। उसने ऑनलाइन सर्च कर कस्टमर केयर का नम्बर खोजा। वह नम्बर फर्जी निकला। नम्बर पर संपर्क करने और उसके निर्देशों का पालन करने पर उसके खाते से 99 हजार 782 रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उक्त ठगे गए रुपयों में से 92 हजार रुपए विजय बालपांडे के खाते में वापस करा दिए है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजीटल पेमेंट करते वक्त सावधानी बरतें।
Created On :   30 April 2020 7:06 PM IST