- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी,...
पुलिस जवान ने खुद को गोली मारी, चौबीस घंटे में तीन ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संविधान चौक स्थित रिजर्व बैंक में सुरक्षा रक्षक की ड्यूटी पर तैनात एसआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम प्रसन्ना दुधराम मस्के (29) वैशालीनगर एमआईडीसी निवासी है। उसने अपनी एसएलआर बंदूक से खुद पर चेंजिंग रूम के अंदर जाकर गोली चलाई। आवाज सुनकर उसका रिलिवर चेंजिंग रूम में पहुंचा तो वहां खून से लथपथ मस्के फर्श पर गिरा पड़ा था। उसने सिर में गोली मारी थी। कारण पता नहीं चल पाया। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रसन्ना मस्के वैशाली नगर निवासी हिंगना रोड स्थित एसआरपीएफ ग्रुप 4 में कार्यरत था। उसकी संविधान चौक पर रिजर्व बैंक में ड्यूटी थी। बजे उसकी ड्यूटी समाप्त हुई। रिलिवर के आने पर प्रसन्ना चेंजिंग रूम में अपनी एसएलआर बंदूक लेकर गया। रिलिवर को लगा िक वह ड्रेस बदलने जा रहा है, तभी गोली चलने की आवाज आई। वह भागा। वहां जाकर देखा तो प्रसन्ना की मौत हो चुकी थी। उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। उसके बाद सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त विनिता साहू भी पहुंचीं। देर रात सदर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। जांच जारी है।
चौबीस घंटे में तीन ने लगाई फांसी
उधर कामठी शहर में पिछले कुछ दिनों से आत्महत्या करने का दौर थम नहीं रहा। पिछले चौबीस घंटे में तीन लोगों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से शहर में अलग ही चर्चा बनी हुई है। तो वहीं पिछले दो माह में अब तक कुछ 6 लोेगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार इस्माईलपुरा में एक विवाहिता महिला रुबीना परवीन जुबेर अहमद (22) ने अपने मां के घर घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को अभी कुछ घंटे बीते ही नहीं कि जयभीम चौक निवासी 55 वर्षीय अनिल कुरिल ने शुक्रवार की दोपहर को अपने ही घर में अपनी ही लुंगी से फांसी का फंदा बनाकर फंदे पर लटक गया। पुलिस के अनुसार मृतक अपनी पत्नी के साथ रहता था। मृतक की पत्नी घर-घर जाकर बर्तन मांजने का काम करती है। रोज की तरह वह शुक्रवार को 10.30 बजे काम के सिलसिले में वह घर से बाहर निकल गई। दोपहर को जब वह करीब 3 बजे घर लौटी तो देखा की घर का दरवाजा खुला था, लेकिन पर्दा लगा हुआ था, परदा हटाकर देखा तो अनिल फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह देख उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। आसपडोस के लोग इकट्ठा हो गए और इस दौरान कामठी के नये थाने को इसी सूचना दी गई। बताया जाता है कि मृतक शराब का आदी था और बवासीर की बीमारी से काफी त्रस्त था। उसी प्रकार शनिवार को एक 24 वर्षीय युवक ने अपने दो मंजिला मकान के उपरी माले पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई। मृतक का नाम शहबाज मजीद पठान शिवपंचायत मंदिर के पास निवासी बताया गया है। शहबाज ने रात को अपनी मां के पैर दबाए और फिर घर के पास वाले चौक के पास देर रात तक अपने दोस्तों के साथ गप्पे लड़ाए। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है। घटना के बाद शहबाज की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था लेकिन कभी उसने अपनी परेशानी किसी को नहीं बतायी। कम उम्र में शहबाज द्वारा इस तरह का कदम उठाने से शहबाज के परिजन गहरे सदमे में है। आखिर उसने ऐसा कदम क्यूूं उठाया? घटना का खुलासा करीब 6 बजे हुआ जब शहबाज अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। शहबाज शहर के एक कबाड़ी के पास काम करता था। घटना की जानकारी जूना पुलिस थाने को दी गई।
दो माह में 6 आत्महत्या की घटनाएं
आत्महत्या की घटनाओं पर यदि प्रकाश डाला जाए तो शहर में पिछले दो माह के भीतर 6 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 और 27 जुलाई के बीच एक महिला, एक युवक और एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या करने की घटना हुई। तो वहीं 21 जून को कामगार नगर कामठी निवासी 32 वर्षीय एजाज अहमद व. मो. शमीम ने नॉयलन की रस्सी से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 22 जून को रमानगर रेलवे क्रासिंग समीप अपने ही घर में बंडू केशवराव वकलकर (65) तथा जुलाई माह की शुुरुआत में गोराबाजार निवासी स्कूल ऑफ होमसाइंस के कक्षा 10 वीं की छात्रा राखी कैलास नायडु (15) ने भी अपने घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी थी। इस तरह की एक के बाद एक आत्महत्या की घटनाआंे से बच्चों को लेकर शहर के परिजन काफी चिंतित है। तो वहीं इन घटनाओं को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
Created On :   28 July 2019 5:33 PM IST