- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Political stunt of Congress : NO chance to wasnik from ramtek
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस का गजब दांव : रामटेक में कटा वासनिक का पत्ता, चंद्रपुर में धानोरकर को मौका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विदर्भ में लोकसभा के लिए उम्मीदवार चयन के लिए काफी उठापटक करती रही कांग्रेस ने अंतिम दौर में गजब का दांव चला है। रामटेक लोकसभा क्षेत्र से मुकुल वासनिक के बजाय किशोर गजभिये को उम्मीदवार घोषित किया है। चंद्रपुर में घोषित होने के बाद विनायक बांगडे का नाम काट दिया गया है। उनके स्थान पर बालू धानोरकर उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में इस क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों का नामांकन कल यानी सोमवार 25 मार्च काे दोपहर 3 बजे तक ही दाखिल कराया जा सकेगा। रामटेक व चंद्रपुर सीट के लिए उम्मीदवार चयन का मामला पिछले सप्ताह भर से चर्चा में था।
रामटेक से सांसद रहे मुकुल वासनिक कांग्रेस के महासचिव हैं। 2014 में केंद्रीय मंत्री रहते हुए वे शिवसेना उम्मीदवार से पराजित हुए थे। फिलहाल कांग्रेस की उम्मीदवार चयन समिति में वासनिक शामिल हैं। कहा जा रहा था कि संगठनात्मक कार्य की जिम्मेदारी के चलते वासनिक चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन उनके समर्थक उनसे चुनाव लड़ने की बार बार मांग कर रहे थे। इस बीच कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मंत्री नितीन राऊत की दावेदारी की भी खबरें आयी। किशोर गजभिये पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वे उत्तर नागपुर से बसपा की टिकट पर लड़े थे। दूसरे स्थान पर रहे थे। उससे पहले विधानपरिषद की स्नातक निर्वाचन सीट पर भी उन्होंने दांव आजमाया था। रामटेक में भाजपा शिवसेना की ओर से सांसद कृपाल तुमाने को उम्मीदवार बनाया है। तुमाने गैर बौद्धिस्ट दलित वर्ग से हैं।
उधर चंद्रपुर में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहिर को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। चंद्रपुर में कांग्रेस में गुटबाजी प्रभावी रही है। लिहाजा उम्मीदवार चयन के लिए कांग्रेस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले इस क्षेत्र के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल मुत्तेमवार का नाम सामने आया। विशाल के पिता विलास मुत्तेमवार केंद्रीय राज्यमंत्री रहे हैं। विशाल मुत्तेमवार का बतौर उम्मीवार स्वागत भी किया गया। लेकिन उनका नाम घोषित नहीं हो पाया। सुरेश उर्फ बालू धानोरकर शिवसेना के विधायक रहे हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है।
चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बांगडे का नाम घोषित होने पर काफी राजनीतिक हलचल मची थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण को वीडियो बातचीत में तो यह कहते हुए सुना गया था कि उम्मीदवार चयन के लिए उनकी नहीं सुनी जा रही है। वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मन स्थिति में हैं। अब कहा जा रहा है कि चव्हाण की नाराजगी दूर करने के लिए ही बांगडे का नाम काटकर धानाेरकर को उम्मीद
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस जॉइन करने से सपना का इनकार, पार्टी ने ट्वीट किया सदस्यता फॉर्म
दैनिक भास्कर हिंदी: गांधी परिवार ने बिना कमाए कहां से बनाई करोड़ों की संपत्ति: संबित पात्रा
दैनिक भास्कर हिंदी: 56 दलों के साथ कांग्रेस-एनसीपी ने बनाया संयुक्त प्रगतिशील महागठबंधन, सिर्फ तीन मित्र दलों को मिली सीटें
दैनिक भास्कर हिंदी: कांग्रेस में शुरु हुआ मनोमिलन अभियान, तो बूथ कमेटियों से घर-घर पहुंचने की जुगत भिड़ा रही भाजपा
दैनिक भास्कर हिंदी: लोकसभा: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, शशि थरूर सहित 27 प्रत्याशियों का नाम