1 अगस्त को जलगांव-सांगली मनपा चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता लागू  

Polling for Jalgaon-Sangli Municipal election held on August 1st
1 अगस्त को जलगांव-सांगली मनपा चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता लागू  
1 अगस्त को जलगांव-सांगली मनपा चुनाव के लिए मतदान, आचार संहिता लागू  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जलगांव और सांगली-मिरज-कुपवाड़ा महानगर पालिका का चुनाव 1 अगस्त को होगा। इसी दिन वसई-विरार मनपा की रिक्त एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाला जा सकेगा। सभी जगहों पर मतगणना 3 अगस्त को होगी। सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया ने यह घोषणा की। चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। सहारिया ने बताया कि मनपा चुनाव के लिए 4 से 11 जुलाई के बीच पर्चा भरा जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 जुलाई को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 17 जुलाई है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 18 जुलाई को बांटे जाएंगे।

सहारिया ने बताया कि जलगांव मनपा के 19 प्रभागों की 75 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें से 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 4, पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। शहर की कुल जनसंख्या 4 लाख 60 हजार 228 है। जिसमें से लगभग 3 लाख 65 हजार 15 मतदाता हैं। जलगांव मनपा की अवधि 19 सितंबर को समाप्त हो रही है। 

सहारिया ने बताया कि सांगली-मिरज-कुपवाड़ा मनपा के 20 प्रभागों की 78 सीटों पर चुनाव होगा। यहां पर 39 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 11, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, पिछड़ा वर्ग के लिए 21 सीटें आरक्षित हैं। मनपा की अवधि 13 अगस्त को खत्म हो जाएगी। शहर की जनसंख्या 5 लाख 2 हजार 793 है। जिसमें से मतदाता 4 लाख 23 हजार 366 हैं।

Created On :   25 Jun 2018 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story