ईंट से हमला कर गर्भवती पत्नी की हत्या, पति फरार

Pregnant wife killed by attacking with brick, husband absconding
ईंट से हमला कर गर्भवती पत्नी की हत्या, पति फरार
- सौंसर के बेरडी की वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मामला ईंट से हमला कर गर्भवती पत्नी की हत्या, पति फरार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर। सौंसर थाना क्षेत्र के बेरडी में शनिवार को एक गर्भवती महिला अपने घर पर मृत अवस्था में मिली। सात माह की गर्भवती महिला के सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। रविवार को पीएम के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि दो साल पूर्व 25 वर्षीय रेणुका और किशोर कुड़ापे ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ करता था। सात माह की गर्भवती रेणुका पिछले छह माह से एक ही घर में पति से अलग रह रही थी। शनिवार को विवाद के दौरान पति किशोर ने चूल्हे की ईंट से रेणुका पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद किशोर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
हर माह खाना खर्च भी ले रही थी रेणुका-
पुलिस ने बताया कि रेणुका और किशोर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। न्यायालय में प्रकरण दायर कर रेणुका अपने पति किशोर से खाना खर्च के एक हजार रुपए प्रतिमाह ले रही थी। रेणुका का पूर्व में एक विवाह हो चुका था। किशोर से प्रेम संबंध होने की जानकारी मिलने पर पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद किशोर और रेणुका ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

Created On :   22 May 2022 11:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story