महाराष्ट्र बंद की तैयारी, उपराजधानी आ रहे प्रकाश आंबेडकर

Preparations for Maharashtra Shutdown, Prakash Ambedkar coming to the capital
महाराष्ट्र बंद की तैयारी, उपराजधानी आ रहे प्रकाश आंबेडकर
महाराष्ट्र बंद की तैयारी, उपराजधानी आ रहे प्रकाश आंबेडकर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वंचित बहुजन आघाड़ी ने महाराष्ट्र बंद का आव्हान किया है। आर्थिक व विविध मामलों को लेकर 24 जनवरी 2020 को बंद प्रदर्शन किया जायेगा। आंदोलन की तैयारी के सिलसिले में आघाड़ी के संयोजक प्रकाश आंबेडकर सोमवार को शहर में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस बार उनका नेतृत्व कसौटी पर रहेगा। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विविध संगठनों से सहयोग का आव्हान किया है। राज्य सरकार की आेर से फरवरी के पहले सप्ताह में राज्य का बजट पेश किया जायेगा। बजट के पहले इस बंद प्रदर्शन को काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इससे पहले चुनाव सभाओं व अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से आंबेडकर अपना प्रभाव दिखा चुके हैं। लेकिन बदली हुई राजनीतिक स्थिति में राज्य बंद में उनके नेतृत्व पर राजनीतिक जानकारों की नजर रहेगी। गौरतलब है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी का प्रभाव चर्चा में रहा है। विधानसभा चुनाव में पूर्व विदर्भ की 12 से अधिक सीटों पर वंचित बहुजन आघाड़ी निर्णायक भूमिका में रही है। कहीं वह दूसरे स्थान पर रही तो कहीं तीसरे स्थान पर रही है। लेकिन बाद में स्थिति और भी बदली है।

राज्य में 6 जिलों में हुए जिला परिषद चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी अधिक प्रभाव नहीं दिखा पायी है। आघाड़ी में शामिल रहे असदुद्दीन ओवेसी के एएमआईएएम ने भी वंचित बहुजन आघाड़ी का साथ छोड़ दिया है। एेसे में वंचित आघाड़ी को अपनी ताकत दिखाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ रहा है। आंबेडकर का दो दिन से नागपुर दौरा टल रहा है। रविवार को वे मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके निवास पर मिल आये हैं। मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात का विषय वे ही बता सकते हैं। हालांकि उनके समर्थक पदाधिकारी का कहना है कि उन्होंने केवल आर्थिक मामलों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। राज्य में आर्थिक स्थिति पर आंबेडकर सवाल उठा रहे हैं। इकानामिक सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आर्थिक स्थिति ठीक रखने के िलए 11 लाख करोड जमा करना होगा। बजट तक 3 लाख करोड जमा नहीं हुआ तो सरकार के पास शासन चलाने के लिए निधि नहीं रहेगी। दावा किया जा रहा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति पर आंबेडकर नागपुर में जानकारी देनेवाले हैं।

Created On :   19 Jan 2020 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story