राष्ट्रपति 13 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे

President to present National Sports Awards on November 13
राष्ट्रपति 13 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे
विशेष समारोह राष्ट्रपति 13 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 13 नवंबर को यहां एक विशेष समारोह में वर्ष 2021 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। केन्द्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय की ओर से हर साल खेल में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष 12 खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार, 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, 10 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 5 खिलाडियों को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिए जायेंगे। दो संस्थाओं को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।महाराष्ट्र से मलखम्ब इस खेल के लिए हिमानी परब और अंकिता रैना को टेनिस में अब तक के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शतरंज खेल के लिए ग्रैंडमास्टर अभिजीत कुंटे को ध्यानचंद जीवनगौरव पुरस्कार दिया जाएगा।
 

Created On :   3 Nov 2021 3:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story