जुन्नारदेव थाना परिसर में प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी - साथियों ने बचाया ,- जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Principal constable hanged in Junnardev police station premises - colleagues rescued, admitted in ICU
जुन्नारदेव थाना परिसर में प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी - साथियों ने बचाया ,- जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
जुन्नारदेव थाना परिसर में प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी - साथियों ने बचाया ,- जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव। जुन्नारदेव थाना परिसर स्थित बैरक में सुबह प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत थी कि प्रधान आरक्षक के फंदे पर लटकते ही बैरक में अन्य पुलिसकर्मी आ पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जुन्नारदेव अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के आईसीयू में प्रधान आरक्षक को इलाज दिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जुन्नारदेव थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 57 वर्षीय आत्माराम सलामे ने शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे थाने के पीछे बने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फंदे पर लटके आत्माराम को साथी प्रधान आरक्षक थान ङ्क्षसह बट्टी व अन्य पुलिसकर्मियों ने देख लिया। आत्माराम को साथियों ने तुरंत फंदे से उतारा और जुन्नारदेव अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद आत्माराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आत्माराम का जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। मेडिकल विभाग के एचओडी डॉ.विकास रंगारे ने बताया कि इलाज के बाद प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं-
जुन्नारदेव थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा आत्महत्या के प्रयास को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। चर्चाएं है कि काम के दबाव की वजह से पुलिसकर्मी मानसिक तनाव में था। वहीं स्टाफ का कहना है कि प्रधान आरक्षक काफी शांत स्वभाव के थे। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह उन्होंने सभी से मुलाकात की और कुछ देर बाद अचानक ही बैरक में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस जांच कर रही है कि किन कारणों के चलते प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या का प्रयास किया।
क्या कहते हैं अधिकारी-
जुन्नारदेव थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आत्माराम सलामे ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। साथियों ने फंदे से उतारा और अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जांच की जा रही है कि पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया।  
- विवेक अग्रवाल, एसपी
 

Created On :   6 Feb 2021 11:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story