नागपुर मेट्रो को सुंदर बनाने की कवायद जारी, फेसबुक पर मांगे लोगों से सुझाव

Process is on the way for enhancing the beauty of Nagpur metro
नागपुर मेट्रो को सुंदर बनाने की कवायद जारी, फेसबुक पर मांगे लोगों से सुझाव
नागपुर मेट्रो को सुंदर बनाने की कवायद जारी, फेसबुक पर मांगे लोगों से सुझाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में जल्दी ही मेट्रो रेल का संचालन होने वाला है। ऐसे में इसे मजबूत बनाने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी कवायदें जारी हैं। फेसबुक पर मेट्रो की राह के रंगों को लेकर लोगों की राय मांगी थी। जिसमें खापरी से बर्डी के लिए ऑरेंज व लोकमान्य नगर से बर्डी की राह के लिए नीला रंग चुना गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी रंग से इन दोनों मेट्रो मार्ग की पहचान बनेगी।

उल्लेखनीय है कि नागपुर शहर में 38 हजार मीटर का ट्रैक मेट्रो को चलाने के लिए बनाया जा रहा है। इसमें आधे से ज्यादा ट्रैक शहरों की सड़कों के बीचों-बीच से 19 मीटर तक की ऊंचाई से होकर जा रही है। करीब 30 टन का एक सेगमेंट ऐसे हजारों टन के सेगमेंट को जोड़ते हुए यह राह बनाई जा रही है। इन्हें संभालने के लिए कुछ मीटर की दूरी पर खंभों का निर्माण भी किया गया है। पिलर व सेगमेंट दोनों सीमेंट के रहने से इसका रंगरोगन करना जरूरी है ताकि नीचे सड़क से गुजरने वालों को मेट्रो की राह आकर्षित लगे। फिलहाल इस पर सफेद रंग से पुताई की जा रही है, लेकिन माझी मेट्रो की इस राह को नगरवासियों की पसंद से ही रंगाने का विचार महा मेट्रो ने रखा है। इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर लोगों की राय मांगी थी। जिसमें ऑरेंज व नीले रंग को ज्यादा से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। 

खापरी के लिए ऑरेंज रंग की डिमांड
मार्च के आखिर तक नागपुरवासियों को बर्डी से खापरी व लोकमान्य नगर से सुभाषनगर की टिकट देने का लक्ष्य सामने हैं। जिसे पूरा करते हुए इन दो रूट के काम भी लगभग पूरे हो गये हैं। इसमें रीच -1 अंतर्गत आने वाले बर्डी से खापरी रूट के लिए लोगों की राय लेने पर संतरानगरी की पहचान बरकरार रहे इस उद्देश्य से संतरे के रंग यानी ऑरेंज को 60 प्रतिशत लोगों ने सामने रखा है। वहीं 22 प्रतिशत लोग हरे रंग को पसंद बना रहे हैं। 10 प्रतिशत इसे पानी का रंग यानी नीला रंग की डिमांड कर रहे हैं। वहीं 8 प्रतिशत लोगों ने लाल रंग की डिमांड की है। इसी तरह से रीच-3 के लिए लोकमान्य नगर से बर्डी के लिए 65 प्रतिशत निवासियों ने पानी का रंग यानी नीले रंग की डिमांड की है। 20 प्रतिशत लोगों ने हरा रंग, 10 प्रतिशत ने लाल व 5 प्रतिशत ऑरेंज रंग को प्राथमिकता दी है।

अभी तय नहीं हुआ 
संबंधित अधिकारियों ने बचे हुए 8 दिन और लोगों को अपने रंग की डिमांड भेजने के लिए कहा है। ताकि नगरवासियों के रंग के अनुसार मेट्रो के मार्ग का रंगरोगन किया जा सके।

चार रंगों का दिया था ऑप्शन  
चार रंग है ऑप्शन में मेट्रो के फेसबुक द्वारा हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे करने पर 31 हजार 920 लोग इसमें शामिल हुए हैं। इसमें मेट्रो के उक्त दोनों मार्ग में 4 रंगों का ऑप्शन रखते हुए लोगों की राय ली गई थी।

Created On :   13 Feb 2019 10:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story