मार्च निकालकर केंद्र सारकार की नीतियों का किया विरोध, महंगाई से परेशान

Protested the policies of the central government by taking out a march, troubled by inflation
मार्च निकालकर केंद्र सारकार की नीतियों का किया विरोध, महंगाई से परेशान
वर्धा मार्च निकालकर केंद्र सारकार की नीतियों का किया विरोध, महंगाई से परेशान

डिजिटल डेस्क, वर्धा। फिलहाल पेट्रोल के दाम 112 रूपए प्रति लिटर व डीजल के दाम 102 रूपए प्रति लीटर तथा गैस सिलंडर के दाम 1 हजार रूपए तक पहुचे है। इसी के साथ सब्जी तथा जीवनावश्यक वस्तुओ के दाम आसमान छू रहे हैं। मात्र इस पर केंद्र सरकार का कोई भी नियंत्रण नही है। इस कारण जनसामान्यो का आक्रोश बढ रहा है। इस के निषेधार्थ बुधवार को राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से शहर के शिवाजी चौक से बजाज चौक तक लॉग मार्च निकालकर केंद्र सरकार का निषेध व्यक्त किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रवादी युवक कांगे्रस के जिलाध्यक्ष संदीप कीटे ने अपने भाषण में केंद्र सरकार का निषेध व्यक्त कर नारेबाजी की। इस मार्च को पॅरेंट बॉडीज के जिलाध्यक्ष सुनील राऊत ने मार्गदर्शन किया। इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस के महिला अध्यक्षा ज्योती देशमुख, उपाध्यक्षा विना दाते, सचिव शारदा केणे, जिला उपाध्यक्ष शरद कांबले, ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष किशोर किनकर, जिला प्रसिद्धि प्रमुख वासुदेव कोकाटे, ग्राहक सेल के अध्यक्ष विनोद पांडे, तहसील अध्यक्ष पंकज घोडमारे, किसान सभा के जिलाध्यक्ष संजय काकडे, किर्तनकार नारायण लढी, अभिजीत ढोबले, कवडू बुरंगे, संजय नासरे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवराज शिंदे, नगरसेवक मुन्ना झाडे, विधि सेल के नवनित पवार, ओबीसी संगठन सचिव प्रवीण पेठे, पूर्व जिप सदस्या डॉ. सुरेखा देशमुख, नगर परिषद गुटनेता सेनल ठाकरे, युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस के महासचिव प्रणय कदम, संगठक सचिन शेगोकार, सचिन ठाकरे, उपाध्यक्ष चेतन चोरे, पंजाबराव मोहरती आदि सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस, युवक राष्ट्रवादी कांग्रेस, महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ता बडी संख्या में इस मार्च में सहभागी हुए थे।

Created On :   21 Oct 2021 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story