पुणे : पालकी यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहा था पुलिसकर्मी, सड़क हादसे में मौत

Pune : Policeman died in road accident at early morning
पुणे : पालकी यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहा था पुलिसकर्मी, सड़क हादसे में मौत
पुणे : पालकी यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहा था पुलिसकर्मी, सड़क हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। पालकी बंदोबस्त के लिए निकले पुलिस कर्मी को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे फातिमानगर में हुई। पुलिस ने बताया कि मिलिंद सुधाकर मकासरे, उम्र 54 साल रहवाली रामटेकड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर हड़पसर पुलिस थाने में ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है। मकासरे लष्कर पुलिस थाने में कार्यरत थे। तड़के करीब पांच बजे वे दुपहिया से पालकी बंदोबस्त के लिए निकले हुए थे। फातिमानगर के पास क्राॅम मॉल चौंक में ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस दल में शोक का माहौल बना हुआ है। 
 


 

Created On :   28 Jun 2019 9:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story