सीएम फडणवीस की दो टूक- राफेल को लेकर देश से माफी मांगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi should apologizes to country on Rafael: Fadnavis
सीएम फडणवीस की दो टूक- राफेल को लेकर देश से माफी मांगे राहुल गांधी
सीएम फडणवीस की दो टूक- राफेल को लेकर देश से माफी मांगे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राफेल विमान सौदे के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश की साख को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया है। इसके लिए पार्टी को माफी मांगना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राफेल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इस फैसले से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। कांग्रेस के नेता और पार्टी अध्यक्ष राहुल झूठ पर झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे थे। देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इसका पर्दाफाश कर दिया है। 

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया क्लिनचिट: आठवले
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राफेल विमान सौदे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री को क्लिन चिट दिया है। इस मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ा था। लेकिन आखिर में जीत सत्य की ही होती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सत्य की जीत हुई है। राहुल ने प्रधानमंत्री के विरोध में राजनीतिक फायदे के लिए झूठे आरोप लगाकर देश की सुरक्षा को खतरे में लाने का प्रयास किया है। इसलिए राहुल को प्रधानमंत्री, देश की जनता और सैनिकों को माफी मांगनी चाहिए। 

Created On :   14 Dec 2018 1:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story