मोदीजी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल

rahul says, modi has ruined economy
मोदीजी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल
मोदीजी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल

डिजिटल डेस्क, महेंद्रगढ़। आज दुनिया में कहा जा रहा है कि जो हिंदुस्तान पूरी दुनिया को रास्ता दिखाता था, मिलकर रहता था, तेजी से आगे बढ़ता था, लेकिन उसमें आज जातियां और धर्म आपस में लड़ रहे हैं और हिंदुस्तान की ताकत मानी जाने वाली अर्थव्यवस्था को मोदीजी ने बर्बाद कर दिया है। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का। वे शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है। उन्होंने मनरेगा तक को खराब योजना बता दिया। मुझे कुछ अर्थशास्त्रियों ने बताया कि 2004-14 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था के तेजी से आगे बढ़ने का कारण मनरेगा और किसान कर्ज माफी थी।

10 साल तक मनमोहन सिंह सरकार ने अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का एक ही रास्ता है- किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा, गरीब की जेब में आपको पैसा डालना ही पड़ेगा। 

ज्ञात हो कि महेंदगढ़ में सभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को आना था, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वो नहीं आ पाई। इस पर राहुल ने कहा कि उन्होंने अपना संदेश देने के लिए मुझे आपके बीच भेजा है। मुझे आखिरी मिनट में आने के लिए कहा और मैं आ गया, लेकिन मैं कहता हूँ कि अगर आप मुझे आखिरी सेकंड भी याद करोगे, तो मैं आपके बीच जरूर आऊंगा।

उन्होंने कहा कि मोदीजी ने उद्योगपतियों के कर्जा माफ किया, किसी ने आवाज तक नहीं उठाई। अगर किसानों का कर्ज माफ किया जाता है, तो एक के बाद एक कई लेख आ जाते हैं। कहा जाता है कि इससे किसान आलसी हो जाएंगे।

 

 

 

 

Created On :   18 Oct 2019 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story