हुक्का पार्लर पर छापा : बेफिक्र होकर उड़ा रहे थे धुआं, 5 गिरफ्तार

Raid on hookah parlor: 5 arrested
हुक्का पार्लर पर छापा : बेफिक्र होकर उड़ा रहे थे धुआं, 5 गिरफ्तार
हुक्का पार्लर पर छापा : बेफिक्र होकर उड़ा रहे थे धुआं, 5 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अंबाझरी में चल रहे एक हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हुक्का पार्लर के अंदर से करीब 31 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। इस हुक्का पार्लर का संचालक बल्ली उर्फ बलजीत ओसान है। इसमें एक पुलिस सिपाही के भी साझेदार होने की खबर है। इस हुक्का पार्लर मंे बड़ी संख्या में युवा हुक्का पीने आते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हुक्का पार्लर अंबाझरी थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा था, उसके बाद भी अंबाझरी पुलिस को भनक नहीं थी। शुक्रवार की देर रात इस हुक्का पार्लर पर एक वरिष्ठ अधिकारी की पहल पर कार्रवाई की गई। एक राजनेता जिसे लोग "साहब" के नाम से संबोधित करते हैं। उन्हें हुक्का पार्लर की जगह दिखाई  गई। तब साहब की जमकर फटकार लगने के बाद आखिरकार सामाजिक सुरक्षा दस्ते के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई।

डेन नाम के हुक्का पार्लर से की थी  शुरुआत

सूत्र बताते हैं कि बल्ली ने करीब एक दशक पहले नागपुर में हुक्का पार्लर का चलन शुरू किया, इसका यह माहिर खिलाड़ी माना जाता है। इसने सबसे पहले जीएस कॉलेज के पास  डेन नाम से हुक्का पार्लर की शुरुआत की थी। बाद में उसने बंद कर दिया और अंबाझरी क्षेत्र में दूसरी जगह पर शुरू किया। उसके हुक्का पार्लर पर कभी कुख्यात बदमाश सुमित ठाकुर और उसके साथी महफिल जमाया करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कैनाल रोड, गोकुुलपेठ परिसर में  विला 55 नामक हुक्का पार्लर काफी समय से संचालित हो रहा था। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस ने हुक्का पार्लर पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने हुक्का पार्लर के संचालक आरोपी बलजीत उर्फ बल्ली ओसान, रोहित गुप्ते, निखिल नायक, प्रतीक लिंबारे और सोनू श्रीवास्तव को हुक्का का सेवन करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। घटनास्थल से मिश्रित तंबाकू, फ्लेवर का हुक्का, चिलम, विदेशी शराब आदि सामग्री जब्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते के पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक अतुल इंगोले व सहयोगियों ने कार्रवाई की।


 

Created On :   16 Feb 2020 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story