रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Railway Board Passenger Facilitation Committee members inspected the station
रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने किया स्टेशन का निरीक्षण
अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाएगा सिवनी रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने किया स्टेशन का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क,सिवनी। सिवनी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाएगा। इसके संकेत बुधवार की शाम सिवनी स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेलवे बोर्ड स्तरीय यात्री सुविधा समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए। समिति के सदस्यों विभाश्वनी अवस्थी, कैलाश वर्मा, डॉ. राजेन्द्र फड़के तथा अभिजीत दास ने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए शहर की ओर निर्माणाधीन स्टेशन भवन की जानकारी ली। मैप के माध्यम से चल रहे कार्यों से अवगत हुए। इस दौरान सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर भी सदस्यों से पूछा गया तो उन्होंने इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होने की बात कही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि सिवनी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाएगा। इससे जहां स्टेशन में प्लेटफार्म शेल्टर विस्तार, यात्री सुविधाओं में वृद्धि, स्टेशन सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधाओं का विस्तार सहित अन्य काम होंगे, वहीं एक बार में ही स्टेशन का आगामी 20-25 साल तक का मास्टर प्लान तैयार कर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। छिंदवाड़ा स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सिवनी पहुंचे समिति सदस्यों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक एके सूर्यावंशी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रवीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक व रेल कर्मी उपस्थित थे।

 

Created On :   12 Jan 2023 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story