विदर्भ के लोगों की बुझेगी प्यास, बन रहे बारिश के आसार

Rainfall of some parts of Nagpur Vidarbha : weather department
विदर्भ के लोगों की बुझेगी प्यास, बन रहे बारिश के आसार
विदर्भ के लोगों की बुझेगी प्यास, बन रहे बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लंबे समय बाद विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम विभाग ने भी शुक्रवार और शनिवार को विदर्भ के कुछ स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने एक चक्रवाती चक्र और मानसूनी द्रोणिका के नीचे की ओर उतरने से ये आसार बन रहे हैं। हालांकि विदर्भ के कुछ हिस्सों में बादलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ी हैं। वर्षा के थमने से खेती पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। साथ ही जलाशय भी सूखे पड़े हैं। 

क्यों नहीं हुई बारिश ?
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र ही कम विकसित हुए। इससे हिमालय की तराई, मेघालय, सिक्किम, बिहार, झारखंड आदि प्रांतों में भारी बारिश हो रही है। विदर्भ में सूखा पड़ा है। इसके अलावा मानसूनी द्रोणिका भी करीब 1 माह से ऊपर की ओर हिमालय की तराई वाले हिस्सों में बनी हुई थी। इससे नमी निचले हिस्सों में नहीं आ पा रही थी। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अपने साथ पूरी नमी खींच ले गया और मुंबई, गुजरात व राजस्थान में तबाही बरपा दी। इधर विदर्भ सूखा रह गया।

मौसम जानकारों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती चक्र बना है। इसके कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के आसार हैं। हालांकि इसमें उतनी नमी नहीं है, जितनी उम्मीद थी। फिर भी शुक्रवार से सोमवार तक वर्षा की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ की ओर से जा रही नमी के चलते पश्चिम विदर्भ के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। 

Created On :   18 Aug 2017 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story