- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक,...
किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, मक्का के दामों में उछाल

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडी प्रशासन की माने तो अब तक की सबसे अधिक मक्का की आवक सोमवार को दर्ज की गई है। कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा में मक्का 14 हजार 307 क्विंटल और गेहूं की आवक 7 हजार 93 क्विंटल रही। इसके अलावा अन्य जींसों को मिलाकर 23 हजार 730 क्विंटल आवक मंडी में आई है। सोमवार को अचानक बढ़ी आवक के साथ दाम में भी उछाल रहा है, जिसके बाद कृषि उपज मंडी में रौनक बढ़ी, वहीं किसानों को भी मक्के के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कृषि उपज मंडी प्रशासन और व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में मंडी में और आवक बढ़ेगी, जिसके साथ दाम में थोड़ा बहुत उछाल और आ सकता है।
एक सप्ताह में आए दाम में उछाल
कृषि उपज मंडी में मक्का के दाम में उछाल एक सप्ताह बाद आए हैं, अब तक जहां मक्का के रेट एक सप्ताह पहले 1100 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक दाम पहुंचे थे जो सोमवार को बढ़कर 1550 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है।
यह कारण जिससे आया उछाल
व्यापारियों की माने तो मक्का की आवक बढऩे का मुख्य कारण दामों में आए उछाल रहा है। अब तक रहे दाम में कमी के कारण आवक कम थी। अभी आवक में और तेजी आएगी। वहीं दीपावली पर्व के कारण भी आवक बढ़ी है जो पूरे सप्ताह इसी प्रकार रहेगी।
मक्का के दामों को ऐसे समझे
> 7 अक्टूबर को हड़ताल के बाद शुरू हुई कृषि उपज मंडी में पहले दिन मक्का की आवक 1500 क्विंटल थी, जिसके दाम 1050 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।
> 26 अक्टूबर को मक्का की आवक 6000 क्विंटल रही, जहां पर दाम 1100 से 1450 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।
> 29 अक्टूबर को मक्का की आवक 6838 क्विंटल रही, जहां दाम 1025 से 1491 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।
> 2 नवंबर को मक्का की आवक 14 हजार 307 क्विंटल के साथ दाम 1260 से 1551 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए।
नहीं बन पा रही व्यवस्था
लंबे अंतराल के बाद कृषि उपज मंडी में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर मंडी कर्मचारी अधिकारी व्यवस्था नहीं बना पा रहे हैं। कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद भी मंडी में किसानों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
इतना है मक्का का रकबा
इस वर्ष मक्का के रकबे में गिरावट आई है। इस वर्ष 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर में मक्का की बोवनी हुई है। जबकि पिछले वर्ष 2 लाख 98 हजार हेक्टेयर मे बोवनी हुई थी। इस लिहाज से तकरीबन 48 हजार हेक्टेयर का रकबा घटा है।
एक सप्ताह में आए दाम में उछाल
कृषि उपज मंडी में मक्का के दाम में उछाल एक सप्ताह बाद आए हैं, अब तक जहां मक्का के रेट एक सप्ताह पहले 1100 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक दाम पहुंचे थे जो सोमवार को बढ़कर 1550 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है।
Created On :   3 Nov 2020 6:52 PM IST