अब राजू शेट्टी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस-राकांपा का साथ, मिली सांगली सीट

Raju Shetty will not leave Congress - NCPs  Collation
अब राजू शेट्टी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस-राकांपा का साथ, मिली सांगली सीट
अब राजू शेट्टी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस-राकांपा का साथ, मिली सांगली सीट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार कांग्रेस स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट देने को तैयार हो गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सांगली सीट स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को देगी। शुक्रवार को कोल्हापुर में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के प्रमुख राजू शेट्टी और सांगली के कांग्रेस के विधायक विश्वजीत कदम के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों दलों के बीच सांगली सीट को लेकर सहमती बन गई। कांग्रेस की तरफ से  स्वाभिमानी शेतकरी संगठन को सीट देने की औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी। 

हालांकि सांगली के कांग्रेस नेता यह सीट शेट्टी को देने का विरोध कर रहे हैं। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के लिए सीट छोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में ताला लगा दिया। सूत्रों के अनुसार सांगली सीट के लिए स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के उम्मीदवारी के तौर पर राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी इंद्रजीत देशमुख का नाम आगे चल रहा है। लेकिन पार्टी सांगली सीट से भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी। सांगली सीट से भाजपा के संजय (काका) पाटील सांसद हैं। लेकिन भाजपा पाटील का टिकट काट सकती है। सूत्रों के अनुसार यदि भाजपा ने काका पाटील को उम्मीदवारी नहीं दी तो वे स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के टिकट पर सांगली से चुनाव लड सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस ने स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के लिए हातकणंगले सीट छोड़ने का एलान किया था।  

 

Created On :   15 March 2019 5:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story