कांग्रेस की उत्पत्ति में ही दोष है: राकेश सिंह

Rakesh singh said there is a problem in a origin of Congress
कांग्रेस की उत्पत्ति में ही दोष है: राकेश सिंह
कांग्रेस की उत्पत्ति में ही दोष है: राकेश सिंह

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की उत्पत्ति में ही दोष है। देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन नेहरू समेत कुछ नेताओं ने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा नहीं किया। यह बात उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल में दिए भाजपा के डीएनए में खोट है के बयान के जवाब में कही। मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा में सुचिता और भ्रष्टाचार से लड़ने की क्षमता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने  कांग्रेस और कमलनाथ से चुनौती की बात पर कहा कि हमारे पास सरकार के किए हुए काम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना समेत अन्य योजनाओं से लोगों में संतोष के उदाहरण भी दिए। वहीं कांग्रेस के दूसरे दलों से गठबंधन से असर पर श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले कभी उत्सुक नहीं दिखी, लेकिन अब उसकी स्थिति मरता क्या न करता वाली है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटें काटे जाने की बात पर उन्होंने कहा कि पिछले बार भी प्रदेश के 56 विधायकों की टिकट काटी गई थी। टिकट वितरण के फार्मूले पर उन्होंने कहा कि साधारण, जुझारू और जीतने वाले कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

चुनौती दी, विधानसभा सीटें ही नहीं लोकसभा भी जीतेंगे
कमलनाथ के गढ़ में जिला भाजपा की बैठक लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की सातों सीटें जीतेंगे। इसके बाद लोकसभा की सीट भी जीतकर दिखाएंगे। लोकसभा में प्रत्याशी स्थानीय होगा या बाहरी की बात पर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जीतने वाला होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भाजपा के डीएनए में खोट है, के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए ।

 

Created On :   16 Jun 2018 7:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story