मौदा में महिला से रेप, आरोपी ने पहले उसके बेटे को बेडरुम में बंद किया

Rape of woman in Mouda, accused locked her son in bedroom
मौदा में महिला से रेप, आरोपी ने पहले उसके बेटे को बेडरुम में बंद किया
मौदा में महिला से रेप, आरोपी ने पहले उसके बेटे को बेडरुम में बंद किया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौदा क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला के बेटे को बेडरुम में बंद किया। उसके बाद महिला से मारपीट कर रसोईघर में जबरन दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत पर मौदा पुलिस ने आरोपी का नाम धम्मदीप उर्फ विक्की शिवराम चहांदे (26) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को यह बात पता चल गई थी कि पीडिता का पति एक ठेकेदार के साथ काम के सिलसिले में बिहार गया है।

पीड़िता का पति बिहार में ठेकेदार के साथ तीन महीने पहले गया था काम करने

कोरोना के चलते सभी वाहनों की आवाजाही बंद है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। मौदा के थानेदार गिते ने बताया कि आरोपी और महिला एक दूसरे के पूर्व परिचित हैं। आरोपी का पीडिता के घर पर भी आना जाना था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौदा की 26 वर्षीय महिला से आरोपी धम्मदीप उर्फ विक्की चहांदे ने जबरन दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विक्की चहांदे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मौदा के थानेदार गिते ने बताया कि वह एक दूसरे से फोन पर भी बातचीत करते थे। आरोपी को जब इस बात का पता चला कि पीडिता का पति घर से बाहर गया हुआ है, तब आरोपी उसे बार - बार मोबाइल फोन पर अनाप शनाप बातें कर उसे परेशान करने लगा।

आरोपी को मौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता ने उसकी बातें अनसुनी कर दी। 28 मार्च की सुबह करीब 9.30 बजे पीडिता अपने बेटे के साथ घर में मौजूद थी। इस दौरान आरोपी विक्की उसके घर में अवैध तरीके से घुसा। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसने के बाद सबसे पहले उसके बेटे को बेडरुम में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। विरोध करने पर उसने पीडिता से मारपीट की। उसके साथ गालीगलौज की। उसके बाद महिला को रसोईघर में ले जाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के चले जाने के बाद महिला ने मौदा थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विक्की चहांदे को धरदबोचा। प्रकरण की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक बांबोडे कर रही हैं। 

 

Created On :   30 March 2020 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story