रिश्ते हुए तार-तार, फूफा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

Rape with a 14 year old girl in Nagpur,Arrested accused
रिश्ते हुए तार-तार, फूफा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
रिश्ते हुए तार-तार, फूफा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना जिले के प्रताप नगर में हुई है। जहां एक मासूम की अस्मत से उसी के फूफा ने खिलवाड़ किया। मासूम के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी फूका को गिरफ्तार कर लिया है।

बताजा जा रहा है कि 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसकी मां का देहांत हो गया है। पिता ने दूसरी शादी की है। एक साल से मासूम वहीं रहने वाली अपनी बुआ के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस बीच मौका पाकर बालिका को फूफा ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर बालिका को घर से निकाल देने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फूफा की हरकतों से परेशान होकर मासूम बालिका अपने घर गई। बालिका ने पिता, सौतेली मां और बुआ को भी कभी इस बारे में नहीं बताया, इससे फूफा की हिम्मत बढ़ती चली गई।

डॉक्टर को भी नहीं आया समझ
इस बीच कुछ महीनों पहले बालिका को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर को भी कुछ नहीं समझ आया। उसने बालिका में खून की कमी होने का हवाला देकर उसे दवाईयां दे दी। जब बालिका को 8 माह का गर्भ हुआ, तो फूफा के कुकर्म की पोल खुल गई। इस बीच रिश्तेदारों ने बालिका का गर्भपात करने का भी प्रयास किया, लेकिन गर्भ ज्यादा महीने का होने से चिकित्सकों ने मना कर दिया। बालिका की जान को खतरा होने की बाद भी चिकित्सकों ने रिश्तेदारों को बताई। लिहाजा बदनामी के डर से रिश्तेदारों ने मामला घर के घर में ही दबा दिया। बालिका का स्कूल भी जाना बंद कर दिया गया। लोगों की नजर से बचने के लिए उसे घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया गया।

न्याय की गुहार
पिछले 2 दिनों से बालिका अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने के चक्कर काट रही थी। उसकी गोद में फूफा का बच्चा भी था। जिसे बालिका ने ही जन्म दिया है। करीब 11 महीने बाद यह मामला थाने पहुंचा था, जिससे पुलिस ने दिनभर बालिका से पूछताछ की। प्रकरण की गंभीरता से आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
 

Created On :   4 Oct 2017 12:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story