अलग-अलग जगहों पर महिला और लड़की के साथ रेप , केस दर्ज

raped with 2 woman in different palaces of nagpur
अलग-अलग जगहों पर महिला और लड़की के साथ रेप , केस दर्ज
अलग-अलग जगहों पर महिला और लड़की के साथ रेप , केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में सेक्सुअल हैरसमेंट की दो घटनाएं सामने आईं हैं। मानकापुर में एक महिला को उसकी बहन और मां को जान से मारने की धमकी देकर एक रिश्तेदार ने रेप किया और वाड़ी में लड़की को शादी के सपने दिखाकर रेप का मामला सामने आया है। दोनों घटना में पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि मानकापुर क्षेत्र में रहने वाली लड़की की कुछ माह पहले अमरावती में शादी हुई थी। उसके बाद लड़की और उसकी मां, छोटी बहन नागपुर में मानकापुर स्थित ताजनगर झोपड़पट्टी में रहने आ गईं। लड़की के पिता उसके साथ नहीं रहते थे। मां ने दूसरा विवाह कर लिया है। आरोपी मोहम्मद जमील यूसुफ वेंडर  (55) ने लड़की जब मां के घर में रहती थी, तब मौका पाकर उसके साथ रेप किया। उसने लड़की को धमकी दिया कि अगर रेप की बात उसने किसी को बताई तो वह उसकी मां और बहन काे मार देगा। मां और बहन की खातिर वह खामोश रहकर उसका अत्याचार सहन करने लगी। परेशान होकर पीड़िता ने मानकापुर थाने में आरोपी  के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर हैरसमेंट
दूसरी घटना वाड़ी की है। वाड़ी थानांतर्गत क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय लड़की ने आरोपी अमित वसंतराव बिडवाईक (29) नवनीत नगर, वाड़ी निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बतायाकि उसकी और आरोपी अमित की करीब चार वर्ष से जान पहचान है। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।  बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़ गया। आरोपी ने उसे शादी के सपने दिखाकर कई बार रेपकिया। पीड़िता का आरोप हैकि वह उसे भरत अपार्टमेंट के सामने खुले मैदान में और विविध स्थानों पर ले जाता था। उसके बाद आरोपी अमित उससे शादी करने से मुकर गया। जब लड़की ने उससे शादी करने केलिए दबाव बनाया तब आरोपी ने उससे कन्नी काटनी शुरू कर दी। अंत में लड़की ने आरोपी के खिलाफ वाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमित बिडवाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

चाकू दिखा कर रेप
एमआईडीसी थानांतर्गत रिश्तेदार महिला से चाकू की नोंक पर रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संतोष बिसेन है। पीड़िता के साथ उसने दो बार यह घिनौनी हरकत की। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोषबिसेन पर आरोप है कि उसने एमआईडीसी क्षेत्र में रहने वाले अपने साले की पत्नी के साथ दो बार रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बतायाकि आरोपी ने अगस्त माह में दोस्त की मदद से उसे जबरन दोपहिया वाहन पर बैठाकर ले गया और एकांत में रेपकिया।

Created On :   17 Nov 2017 3:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story