रवि दहिया ने टोक्यो में मारा मैदान, अब खट्टर सरकार मेहरबान, देगी 4 करोड़ रुपये और क्लास वन नौकरी

Ravi Dahiya hit the ground in Tokyo, now the Khattar government is kind, will give Rs 4 crore and class one job
रवि दहिया ने टोक्यो में मारा मैदान, अब खट्टर सरकार मेहरबान, देगी 4 करोड़ रुपये और क्लास वन नौकरी
रवि दहिया ने टोक्यो में मारा मैदान, अब खट्टर सरकार मेहरबान, देगी 4 करोड़ रुपये और क्लास वन नौकरी
हाईलाइट
  • ओलंपिक में जीता सिल्वर
  • हरियाणा में चांदी ही चांदी
  • दहिया की जीत पर खट्टर ने किए बड़े ऐलान

डिजिटल डेस्क, हरियाणा। टोक्यो ओलंपिक से आने वाली खुशखबरियों का दौर जारी है। खासतौर से गुरूवार को दिन ओलंपिक में इतिहास रचने का दिन साबित हुआ। शुरूआत भारतीय हॉकी से हुई। जिसने 41 साल का सूखा खत्म किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। दिन खत्म हुआ कुश्ती के खेल में मिली कामयाबी पर। कुश्ती में भारत के रेस्लर रवि दहिया ने 57 किग्रा। की भार कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश उनका कायल है। और इनामों की झड़ी लग चुकी है।

खट्टर देंगे बड़ी सौगात

रवि दहिया ने टोक्यो में लट्ठ गाड़कर जीता हिंदुस्तान का दिल, हरियाणा सरकार देगी 4 करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी


रवि दहिया हरियाणा के निवासी हैं। जिस वक्त वो रेस्लिंग रिंग में दो दो हाथ कर रहे थे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर टीवी पर एकटक उनका खेल देख देख रहे थे। उनकी जीत के बाद खट्टर ने बड़ी सौगातों का ऐलान कर दिया है। सीएम खट्टर ने प्रदेश की खेल नीति के मुताबिक दहिया को 4 करोड़ रूपये नगद देने का बड़ा ऐलान किया है। सिर्फ इतना ही नहीं रवि को अब हरियाणा में क्लास वन नौकरी भी मिलेगी। और घर का सपना भी रियायती दरों पर पूरा होगा। क्योंकि रवि HSVP में सस्ती दरों पर प्लॉट खरीद सकेंगे। रवि की मेहनत से उनके गांव की तकदीर भी चमके वाली है। रवि दहिया के गांव नाहरी में सीएम ने आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम भी बनाने का ऐलान किया है।
दहिया की जीत पर सीएम खट्टर ने कहा  दहिया ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश का दिल जीता है। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

 

हॉकी के लिए भी बड़ा ऐलान
दहिया से पहले खट्टर ने भारतीय हॉकी टीम के लिए भी बड़े ऐलान किए थे। टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बधाई देते हुए पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। खट्टर ने कहा कि वो अपने राज्य के दोनों खिलाड़ियों को ढाई – ढाई करोड़ की इनाम राशि, खेल विभाग में नौकरी और कम दरों पर HSVP में प्लाट देने की घोषणा करते हैं। इसके अलावा खट्टर सरकार महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों पर भी मेहरबान है। जो हारी जरूर फिर भी मैदान में नया इतिहास रच कर लौटी हैं। महिला हॉकी टीम की हरियाणा की खिलाड़ियों को सीएम ने ढाई ढाई लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
 

Created On :   6 Aug 2021 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story