बेरोजगारी बढ़ी और प्रोफेशनल टैक्स में आई कमी, कांग्रेस ने कहा- अब दिख रहा नोटबंदी का असर 

Reduction in professional tax, Congress said - effect of demonetisation now seen
बेरोजगारी बढ़ी और प्रोफेशनल टैक्स में आई कमी, कांग्रेस ने कहा- अब दिख रहा नोटबंदी का असर 
बेरोजगारी बढ़ी और प्रोफेशनल टैक्स में आई कमी, कांग्रेस ने कहा- अब दिख रहा नोटबंदी का असर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि राज्य में व्यवसायिक कर (प्रोफेशन टैक्स) के संकलन में कमी तो पता चलता है कि महाराष्ट्र में संगठित औद्योगिक क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आकड़ों के हवाले से कहा कि इससे पता चलता है कि यह सरकार किस तरह झुठे सपने दिखा रही थी। सावंत ने कहा कि फडणवीस सरकार मेक इन इंडिया, मेक इन महाराष्ट्र व मैगनेटिक महाराष्ट्र के नाम पर लाखों करोड़ रुपए के निवेश के दावे कर रही थी। लेकिन सच्चाई यह है कि फडणवीस सरकार में उद्योग-धंधों का बुरा हाल है। रोजगार कम हो रहे हैं और लोग इससे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में व्यवसायिक कर में बढ़ोतरी तो हुई नहीं बल्कि इसमें कमी दर्ज की गई है।

कांग्रेस का सवाल- अब दिख रहा नोटबंदी का असर
इस साल व्यवसायिक कर के रुप में 2769 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन प्रत्यक्ष कर संकलन 2117 करोड़ रुपए ही हुआ। यह आकड़ा लक्ष्य से 652 करोड़ रुपए कम है। वर्ष 2015-16, 2016-17 व 2017-18 में भाजपा सरकार व्यवसायिक कर संकलन का लक्ष्य पूरा नहीं नहीं कर सकी। जबकि कांग्रेस सरकार के समय 2013-14 व 2014-15 में लक्ष्य से अधिक कर संकलन हुआ था। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 2013-14 में राज्य में 2146 करोड़ रुपए व्यवसायिक कर संकलन हुआ था। जबकि इस साल केवल 2117 करोड़ रुपए व्यवसायिक कर मिला। उन्होंने कहा क नोटबंदी के चलते ऐसी हालत बनी है।

 

 

 

 

 

वर्ष

लक्ष्य

        वास्तविक संकलन

                   कमी

2013-14

1944.00 करोड़

2146.68

0.00

2014-15

2138.4

2166.34

0.00

2015-16

2309.47

2169.13

-140.34

2016-17

2517.32

2295.91

-221.40

2017-18

2769.05

2117.17

-651.88

 

Created On :   27 April 2018 3:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story