मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन ने दी बाढ़ पीड़ितों को 21 करोड़ की मदद

Reliance Foundations help for 21 crores for Kerala
मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन ने दी बाढ़ पीड़ितों को 21 करोड़ की मदद
मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन ने दी बाढ़ पीड़ितों को 21 करोड़ की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारी बाढ़ से प्रभावित केरल राज्य की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने 21 करोड़ की सहायता राशि देने का एलान किया है। मुकेश अंबानी परिवार के रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से यह रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। फाउंडेशन की तरफ से 51 लाख रुपए का सामान भी केरल भेजा गया है। रिलायंस फाउंडेशन ने ट्विट कर यह जानकारी दी। रिलायंस फाउंडेशन कि अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में रिलायंस फाउंडेशन केरलवासियों के साथ है।

एसटी महामंडल कर्मचारियों ने दिया 10 करोड़

केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों ने 10 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। गुरुवार को परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 10 करोड़ रुपए का चेक सौपा। एसटी के सभी कर्मचारी संगठनों ने केरल वासियों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन देने का फैसला किया था लेकिन परिवहन मंत्री ने सिर्फ आधा दिन का वेतन देने की बात कही।

नागपुर में वायु सेना ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद

बाढ़ पीडि़तों को सही समय पर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अनुरक्षण कमान मुख्यालय, भारतीय वायु सेना नागपुर के एयर मार्शल हेमंत शर्मा अतिविशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ के नेतृत्व में पहल की गई। सिविल प्रशासन और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों ने पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। नागपुरवासियों ने खुलेदिल से सामग्री पहुंचाने के लिए उपयोगी सामग्री जुटाई। जिसे भारतीय वायु सेना के विशेष एयरक्राफ्ट से एयर लिफ्ट किया गया। 

 

Created On :   23 Aug 2018 3:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story