मुंबई से राहतभरी खबर - घट रहा है कोरोना संक्रमण, 20 से 10 प्रतिशत तक पहुंचा 

Relief news from Mumbai - Corona infection is decreasing, reaches 20 to 10 percent
मुंबई से राहतभरी खबर - घट रहा है कोरोना संक्रमण, 20 से 10 प्रतिशत तक पहुंचा 
मुंबई से राहतभरी खबर - घट रहा है कोरोना संक्रमण, 20 से 10 प्रतिशत तक पहुंचा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना का कहर झेल रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए राहत भरी खबर है। महानगर में लगी पाबंदियों का असर दिखने लगा है और पॉजिटिव पाए जाने की दर 10 फीसदी से भी कम हो गई है। मुंबई महानगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को 43 हजार 525 लोगों की कोरोना संक्रमण के लिए जांच की गई जिनमें से 4328 लोग संक्रमित मिले यानी जिन लोगों की जांच की गई उनमें से 9.94 फीसदी ही कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मुंबई शायद भारत का अकेला ऐसा शहर है जहां बड़ी संख्या में जांच के बावजूद पॉजिटिव होने की दर इकाई में है। 

शुक्रवार दोपहर कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की संख्या बढ़कर 5725 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए उनमें से 85 फीसदी ऐसे है जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस महीने 4 अप्रैल को पॉजिटिविटी दर सबसे ज्यादा 27.94 फीसदी पाई गई थी जब 36 हजार 878 लोगों की जांच हुई थी और उनमें से 10 हजार 304 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संचार बंदी के कुछ दिनों बाद इसका असर दिखा और पॉजिटिविटी रेट में कमी आने लगी। 18 अप्रैल को पॉजिटिविटी दर 21.53 फीसदी थी। इसके बाद से धीरे धीरे आंकड़े कम होते रहे और शुक्रवार को यह 10 फीसदी से भी कम हो गई।

घट रही संक्रमण की दर


 दिन             जांच       पॉजिटिव           दर

1 अप्रैल      44328      9342             20.85
4अप्रैल      36878    10304             27.94
18अप्रैल    36556      7869              21.53
25अप्रैल    28328      4336              15.31
29 अप्रैल   43525     4328                9.94 
 

Created On :   30 April 2021 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story