67 करोड़ की लागत से नांदेड़ के स्टेडियम का होगा आधुनिकीकरण, बनेगी अध्ययन संकुल की भव्य इमारत

67 करोड़ की लागत से नांदेड़ के स्टेडियम का होगा आधुनिकीकरण, बनेगी अध्ययन संकुल की भव्य इमारत
67 करोड़ की लागत से नांदेड़ के स्टेडियम का होगा आधुनिकीकरण, बनेगी अध्ययन संकुल की भव्य इमारत
67 करोड़ की लागत से नांदेड़ के स्टेडियम का होगा आधुनिकीकरण, बनेगी अध्ययन संकुल की भव्य इमारत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 351 वें प्रकाश पर्व (आगमन दिवस) के मौके पर प्रदेश सरकार की तरफ से नांदेड़ में स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा अध्ययन संकुल की इमारत के लिए 67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा ने इस बारे में पत्र लिख कर अवगत कराया है।


गुरु की नगरी की बदलेगी तस्वीर

केंद्र सरकार ने स्टेडियम के आधुनिकीरण के लिए 45 करोड़ और गुरु गोविंद सिंह अध्ययन संकुल व संशोधन केंद्र की इमारत के निर्माण कार्य के लिए 22 करोड़ रुपए मंजूर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती वर्ष देश भर में उत्साह से मनाया गया। उनके स्मृति के अभिवादन के लिए नांदेड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम का आधुनिकीकरण और स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में श्री गुरु गोविंद सिंह अध्ययन संकुल व संशोधन केंद्र की इमारत का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। 


कई बड़े शहरों से जुड़ा नांदेड़

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा था कि गुरुद्वारा बोर्ड को दिया हुआ 61 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने गुरुद्वारा बोर्ड के निवास के लिए भूखंड संबंधी आरक्षण रद्द करने का भी आश्वासन दिया था। महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित  गुरु गोबिंदसिंह के पवित्र स्थान जिसे सिख पंथ के पांच तखत साहिबान में एक तखत सचखंड श्रीहजूर अबचलनगर साहिब कहा जाता है। गुरु जी के आलौकिक जीवन से संबंधित यह पवित्र स्थान शिरोमणी तखत है। जिसकी प्रसिद्धि भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। इससे पहले एयरइंडिया की हवाई सेवा शुरु की गई। हजूर साहिब को मुंबई, अमृतसर सहित देश के दूसरे बड़े शहरों से जोड़ा गया है। जो पर्यटन के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। 

 

Created On :   7 Feb 2018 2:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story