- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- रेस्क्यू टीम ने कान्होली के...
रेस्क्यू टीम ने कान्होली के नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण हिंगणघाट तहसील के कान्होली गांव को पानी ने घेर लिया है। इसके कारण नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से दो दिन से बचाव दल की सहायता से नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कान्होली में वर्धा व यशोदा नदी का संगम हैं। लगातार बारिश के कारण दोनों नदी में बाढ़ आयी साथ ही अप्पर वर्धा व निम्न वर्धा है। प्रकल्पों से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गांव के नीचले हिस्से में पानी भर गया है। इसके कारण नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। बोट की सहायता से कल 15 परिवारों के 58 नागरिकों को स्थानांतरित किया गया। अन्य नागरिकों को स्थलांतरित होने का आवाहन किया गया था, लेकिन वे गांव छोड़ने को तैयार नहीं थे। नागरिकों के साथ प्रशासन ने चर्चा करने पर बुधवार को अन्य लोगों को स्थानांतरित किया गया है। दो दिन के प्रयास से 220 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जिसमें 108 महिला, 94 पुरुष व 18 बच्चों का समावेश हैं। कुछ को गांव की ही नई बस्ती की ग्रामपंचायत व कुछ को कापसी के मंदिर में स्थानांतरित किया गया हैं। प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गयी है। राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी गांव में थे। तहसीलदार सतीश मासाल व उपविभागीय अधिकारी शिल्पा सोनाले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना।
Created On :   11 Aug 2022 6:01 PM IST