वसुंधरा दिवस पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प 

Resolution of planting one lakh saplings on the Vasundhara Day
वसुंधरा दिवस पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प 
वसुंधरा दिवस पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। विश्व वसुंधरा दिवस पर दादर चौपाटी के आपसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। दादर चौपाटी को प्लास्टिक मुक्त करने और एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। रविवार को अरना फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत और अभिनेत्री दिया मिर्जा मौजूद थीं। इनकी मौजूदगी में लोगों ने चौपाटी पर पौधे लगाने और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने की शपथ ली। 

दादर चौपाटी के आसपास एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इस मौके दादर चौपाटी के आसपास काफी लोगों ने स्वच्छता मुहिम में हिस्सा लिया। एनजीओ की मदद से लोगों ने चौपाटी को साफ किया। चौपाटी पर साफ सफाई के लिए एनजीओ लंबे समय से काम करती आ रही है। 

Created On :   22 April 2018 6:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story